होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Rediffusion’ ने पंकज अरोड़ा को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘Rediffusion’ ने पंकज अरोड़ा को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

पंकज मुंबई से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वह अहमदाबाद के बिजनेस को भी देखेंगे। ‘रेडिफ्यूजन’ से पहले पंकज अरोड़ा ‘CSR communications’ में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जानी-मानी विज्ञापन एजेंसी ‘रेडिफ्यूजन’ (Rediffusion) ने पंकज अरोड़ा को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और पश्चिम में अपना प्रमुख (Head of West) नियुक्त किया है। पंकज मुंबई से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वह अहमदाबाद के बिजनेस को भी देखेंगे।

‘रेडिफ्यूजन’ से पहले पंकज अरोड़ा ‘CSR communications’ में अपनी भूमिका निभा रहे थे। अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में वह ‘Hero MotoCorp’, ‘Hyundai Motor India Foundation’, ‘Escorts’, ‘Eicher Motors’, ‘SP Group’, ‘Bharat Forge’ और ‘Godrej’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इसके अलावा पूर्व में वह Grey WorldWide (India and Sri Lanka), Publicis, Lowe Lintas, Contract & Triton, Unilevers, P&G, Glaxo SmithKline & British American Tobacco Brands में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। यही नहीं, AquaGuard/Eureka Forbes, Paras (Moov, Set Wet, Ring Guard), Fortune edible Oil and Pulses, Force Motors जैसे जाने-माने भारतीय ब्रैंड्स के साथ भी वह काम कर चुके हैं।

बता दें कि ‘रेडिफ्यूजन’ के मुंबई कार्यालय को तीन यूनिट्स में बांटा गया है, जिनका नेतृत्व अल्विन फेराओ, पुष्कार क्षीरसागर और वृत्ति हंडा देय कर रहे हैं। पंकज अरोड़ा इन तीनों यूनिट्स की देखरेख करेंगे। इस बारे में ‘रेडिफ्यूजन’ के चेयरमैन डॉ. संदीप गोयल का कहना है, ‘पंकज एक अलग तरह के ऐडवर्टाइजिंग प्रोफेशनल हैं। उन्हें अपनी फील्ड का काफी अनुभव है। हम रेडिफ्यूजन में उनका स्वागत करते हैं।’

वहीं, पंकज अरोड़ा का कहना है, ‘रेडिफ्यूजन जानी-मानी विज्ञापन एजेंसी है। दिवान अरुण नंदा और मोहम्मद खान के नेतृत्व में ऐसी एजेंसी के लिए काम करना वास्तव में काफी सम्मान की बात है। मैं उनके उच्च मानकों का अनुकरण करने और एजेंसी को और नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करूंगा।’

टैग्स वाइस प्रेजिडेंट नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट रेडिफ्यूजन जॉइनिंग पंकज अरोड़ा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है