होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एमेजॉन इंडिया में इस बड़े पद से जुड़ीं राशि गोयल
एमेजॉन इंडिया में इस बड़े पद से जुड़ीं राशि गोयल
राशि गोयल इससे पहले ‘नेस्ले’ में डायरेक्टर (मार्केटिंग और कंज्यूमर कम्युनिकेशंस इंडिया) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘नेस्ले’ की पूर्व डायरेक्टर (मार्केटिंग और कंज्यूमर कम्युनिकेशंस) राशि गोयल ने ‘एमेजॉन इंडिया‘ (Amazon India) में मार्केटिंग डायरेक्टर के तौर पर जॉइन किया है। राशि गोयल के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने सितंबर में इस पद पर जॉइन किया है।
बता दें कि गोयल ने ‘नेस्ले’ में अपनी करीब चार साल की पारी को अक्टूबर में विराम दे दिया था। उन्होंने अप्रैल 2017 में ‘नेस्ले’ में बतौर डायरेक्टर (मार्केटिंग और कंज्युमर कम्युनिकेशंस इंडिया) के तौर पर जॉइन किया था।
राशि गोयल ने ‘नेस्ले’ में चंद्रशेखर राधाकृष्णन की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी, जिन्हें कंपनी के स्विटजरलैंड स्थित मुख्यालय भेजा गया था। राशि गोयल को फरवरी 2021 में यहां बिजनेस एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (Breakfast Cereals, Souhth Asia) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
‘नेस्ले’ से पहले राशि गोयल ‘The Kraft Heinz Company India’ कंपनी में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इसके अलावा पूर्व में वह Givaudan PTE, PepsiCo, Coca Cola, Unilever और L’Oreal के साथ भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स नेस्ले एमेजॉन इंडिया मार्केटिंग डायरेक्टर राशि गोयल