होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आकाशवाणी भवन परिसर में युवती से दुष्कर्म, दर्ज हुई FIR

आकाशवाणी भवन परिसर में युवती से दुष्कर्म, दर्ज हुई FIR

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आऱोपित आकाशवाणी भवन में काम करता है, जबकि पीड़ित युवती भी यहीं काम करती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दिल्ली में संसद भवन से कुछ दूरी पर स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित ने पहले पीड़िता को शादी का झांसा दिया गया, फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं, आरोपित ने दो दिन पहले कहीं और शादी भी कर ली। पीड़िता ने इस मामले में दिल्ली के संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसके कोर्ट में बयान भी हो गए हैं। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आऱोपित हेमंत आकाशवाणी भवन में ट्रांसमिशन एग्जिक्यूटिव के पद पर काम करता है, जबकि पीड़ित युवती भी यहीं काम करती है।

पुलिस में दर्ज एफआईआर में युवती का कहना है कि हेमंत के साथ मई 2020 में उसकी जान-पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पीड़िता के अनुसार, आरोपित ने पहले तो शादी का झांसा देकर आकाशवाणी भवन परिसर की पार्किंग में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। इसके बाद आरोपित ने पिछले दिनों कहीं और शादी कर ली।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित हेमंत के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी आरोपित के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस अब हेमंत की तलाश में जुटी हुई है।

टैग्स ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी रेप दिल्ली पुलिस एफआईआर युवती से दुष्कर्म दुषकर्म
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है