होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स के विजेता घोषित, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स के विजेता घोषित, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स' के विजेताओं के नाम से 19 मार्च को पर्दा उठ गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (Indian Express) समूह की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स' के विजेताओं के नाम से 19 मार्च को पर्दा उठ गया।

दिल्ली के ओबेरॉय होटल में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को अवॉर्ड्स प्रदान किए। इस दौरान राष्ट्रपति ने लोकतंत्र को बनाए रखने में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के संस्थापक रामनाथ गोयनका को श्रद्धांजलि देते हुए प्रेस की आजादी और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की तारीफ भी की।

बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 19वां संस्करण था। इस संस्करण में वर्ष 2023 की बेहतरीन पत्रकारिता को सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड्स 20 श्रेणियों में दिए गए, जिनका चयन एक प्रतिष्ठित जूरी ने किया।

जूरी में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी.एन. श्रीकृष्ण, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं कुलपति प्रो. सी. राज कुमार, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व महानिदेशक प्रो. के.जी. सुरेश, रोहिणी निलेकणी फिलान्थ्रॉपीज़ की चेयरपर्सन और एकस्टेप (EkStep) की सह-संस्थापक एवं निदेशक रोहिणी निलेकणी और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस.वाई. कुरैशी जैसे जाने-माने नाम शामिल रहे।

इस साल जिन पत्रकारों को यह अवॉर्ड दिया गया, उनकी पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

प्रिंट श्रेणी

S.No. अवार्ड कैटेगरी नाम पब्लिकेशन/चैनल प्रिंट/डिजिटल/ब्रॉडकास्ट किस स्टोरी के लिए
1 Hindi मृदुलिका झा Aaj Tak प्रिंट/डिजिटल हरियाणा के गांवों से अमेरिका जाने वाले युवाओं द्वारा अपनाए जाने वाले खतरनाक ‘Dunki route’ की कहानी के लिए।
2 Regional Languages जिशा एलिजाबेथ Madhyamam प्रिंट/डिजिटल थाईलैंड के मानव तस्करों ने कैसे तीन भारतीय युवकों को भर्ती किया, इसकी स्टोरी के लिए।
3 Environment, Science and Technology Reporting सिबू कुमार त्रिपाठी India Today प्रिंट/डिजिटल जोशीमठ पर स्टोरी की सीरीज के लिए।
4 Uncovering India Invisible सत्यसुंदर बारिक The Hindu प्रिंट प्रवास और पलायन पर रिपोर्टिंग के लिए। ओडिशा के सीमावर्ती गांवों से लापता बेटियों और बंगाली हिंदू प्रवासी परिवारों के वंशजों के ओडिशा के नबरंगपुर में पहुंचने तक।
5 Business & Economic Journalism ट्वेश मिश्रा The Economic Times प्रिंट ईवी निर्माण घोटाले में गड़बड़ियों को लेकर।
6 Reporting on Politics And Government मैत्री पोरेचा The Hindu प्रिंट बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर स्टोरीज के लिए।
7 Sports Journalism

शहाब अली अमरनाथ कश्यप 

Hindustan प्रिंट झारखंड के नवाडीह गांव में गोल्ड मेडलिस्ट आशा किरण बारला के गांव की दुर्दशा के बारे में।
8 Investigative Reporting निहाल एपी कोशी, महेंद्र सिंह मनराल, मिहिर वसावदा The Indian Express प्रिंट बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के लिए।
9 Feature Writing शुभाजीत रॉय The Indian Express प्रिंट इजराइल से जमीनी रिपोर्टिंग, गाजा सीमा और वेस्ट बैंक से लेकर युद्ध, तबाही और लोगों की मुश्किलों को दिखाने वाली कवरेज के लिए।
10 Foreign Correspondent Covering India नीलेश क्रिस्टोफर Rest of World प्रिंट/डिजिटल एआई और चीन से मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट होने के सामाजिक प्रभावों के बारे में स्टोरी के लिए।
11 Prakash Kardaley Memorial Award for Civic Journalism जीत मशरू, सोमिता पाल Hindustan Times प्रिंट मुंबई के BMC अस्पतालों में दवाओं की कमी को लेकर कवरेज के लिए। मरीजों ने बाहर की दुकानों से दवाएं खरीदी और इसके बाद सरकार ने ‘ज़ीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी’ लागू की।
12 Photo Journalism पी. रविकुमार The New Indian Express प्रिंट चक्रवात मिचाउंग के कारण उत्तरी चेन्नई की नदी में तेल रिसाव के बाद हुई तबाही की तस्वीरों के लिए।
13 Books (Non-Fiction) ए.आर. वेंकटचलपथी Penguin Random House प्रिंट वी. ओ. चिदंबरम पिल्लै पर किताब के लिए। यह एक छोटे पोर्ट शहर के वकील की कहानी है, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी।

ब्रॉडकास्ट श्रेणी

S.No. अवार्ड कैटेगरी नाम पब्लिकेशन/चैनल प्रिंट/डिजिटल/ब्रॉडकास्ट किस स्टोरी के लिए
1 Hindi सिद्धांत मोहन The Lallantop ब्रॉडकास्ट/ डिजिटल ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जो असली केरल कहानी को बताती है।
2 Regional Languages मंदार गोंजारी ABP Majha ब्रॉडकास्ट पुणे के ससून जनरल अस्पताल से एक कैदी ने कैसे अपने बेड से ही सिंथेटिक ड्रग्स का रैकेट चलाया।
3 Environment, Science & Technology जोएल माइकल, रोहिणी कृष्णमूर्ति Down To Earth ब्रॉडकास्ट/ डिजिटल पंजाब में औद्योगिक प्रदूषण पर स्टोरी के लिए। कैसे लुधियाना के ग्यासपुरा में अप्रैल 2023 में खुले नालों से गैस रिसाव की वजह से 15 मिनट में 11 लोग मर गए।
4 Uncovering India Invisible विष्णुकांत तिवारी, अतहर राथर The Quint ब्रॉडकास्ट/ डिजिटल झारखंड में जादू-टोना के नाम पर महिलाओं की हत्या को लेकर। कई इलाकों में महिलाओं को जादू-टोने के नाम पर प्रताड़ित किया गया, नग्न कर घुमाया गया और बाद में मार डाला गया।
5 Politics and Government आशुतोष मिश्रा India Today TV ब्रॉडकास्ट मणिपुर में जातीय हिंसा पर ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए। गोलीबारी में फंसने, कुछ घंटों तक बंधक रहने और जमीनी हकीकत तक की पूरी कहानी।
6 Sports Journalism तेजस वैद्य, एनाक्षी राजवंशी BBC Hindi ब्रॉडकास्ट/ डिजिटल गुजरात की दिव्यांग महिला क्रिकेटरों की कहानी के लिए जिन्होंने समर्थन के बिना ही खेल के जरिये पहचान और आत्मविश्वास हासिल किया।
7 Investigative Reporting अनुराग द्वारी NDTV ब्रॉडकास्ट मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेज घोटाले की रिपोर्टिंग। कैसे ये कॉलेज छोटे कमरों में चलते थे, सालों तक परीक्षा नहीं हुई आदि।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष ‘रामनाथ गोयनका अवार्ड’ का आयोजन उन पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में साहस, उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हैं और अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से भारतीय पत्रकारिता जगत को एक नया मुकाम देते हैं। रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स की शुरुआत एक्सप्रेस समूह ने अपने संस्थापक रामनाथ गोयनका की याद में वर्ष 2005 में की थी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

13 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

40 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago