होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee News’ में इस बड़े पद से रजनीश आहूजा ने दिया इस्तीफा

‘Zee News’ में इस बड़े पद से रजनीश आहूजा ने दिया इस्तीफा

विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिल रही इस खबर के मुताबिक ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर रजनीश आहूजा ने मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिल रही इस खबर के मुताबिक ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर रजनीश आहूजा ने मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, मैनेजमेंट ने उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है। 

रजनीश आहूजा कहां से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है। 

गौरतलब है कि रजनीश आहूजा करीब ढाई दशक से मीडिया में कार्यरत हैं और तमाम प्रमुख मीडिया संस्थानों में सीनियर लीडरशिप की भूमिका निभा चुके हैं। ‘जी मीडिया’  से वह करीब ढाई साल से जुड़े हुए थे। इससे पहले वह ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

रजनीश आहूजा एबीपी (पूर्व में स्टार न्यूज) के साथ करीब 17 साल से जुड़े हुए थे। एबीपी से पहले रजनीश आहूजा 'आजतक' चैनल का हिस्सा हुआ करते थे। वह वहां इनपुट टीम में अहम जिम्मेदारी निभाते थे। देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी 'एएनआई' (ANI) को एक मुकाम तक पहुंचाने में भी रजनीश आहूजा की अहम भूमिका रही है।

पूर्व में वह ‘डीडी न्यूज’ (DD News) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पत्रकारिता की डिग्री ली है। रजनीश आहूजा को ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समेत तमाम अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 

बता दें कि रजनीश आहूजा ने इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल और रिसर्च सेंटर ‘इनसीड’ से ‘INSEAD Leadership Programme for Senior Executives’ (ILPSE) भी किया है। ‘इनसीड’ के यूरोप, एशिया और मध्य पूर्व में कैंपस हैं और इज़राइल में अनुसंधान केंद्र है। यह स्कूल पूर्णकालिक एमबीए प्रोग्राम और मैनेजमेंट में पीएचडी प्रोग्राम समेत कई शिक्षण प्रोग्राम कराता है।

टैग्स जी न्यूज रजनीश आहूजा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है