होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDTV Marathi’ में नेशनल रेवेन्यू हेड बने राहुल सुपारे
‘NDTV Marathi’ में नेशनल रेवेन्यू हेड बने राहुल सुपारे
‘NDTV Marathi’ से पहले राहुल सुपारे ‘सकाल’ (Sakal) मीडिया ग्रुप में जनरल मैनेजर–ऑल इंडिया सेल्स और स्ट्रैटेजी के पद पर काम कर रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
‘एनडीटीवी मराठी’ (NDTV Marathi) ने राहुल सुपारे को नेशनल हेड–रेवेन्यू के पद पर नियुक्त किया है। राहुल सुपारे ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर खुद यह खबर शेयर की है।
अपनी पोस्ट में राहुल सुपारे ने लिखा है, ‘NDTV Marathi में नेशनल हेड–रेवेन्यू के रूप में अपने नए पद की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं! NDTV पर भरोसा और अवसर के लिए आभारी हूं। शानदार टीम के साथ मिलकर नए कीर्तिमान स्थापित करने और प्रभावशाली विकास लाने के लिए उत्सुक हूं। नए चैलेंज, नवाचार और बड़ी सफलता की ओर बढ़ते हुए।’
‘NDTV Marathi’ से पहले राहुल सुपारे ‘सकाल’ (Sakal) मीडिया ग्रुप में जनरल मैनेजर–ऑल इंडिया सेल्स और स्ट्रैटेजी के पद पर काम कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में रीजनल सेल्स हेड के रूप में भी काम किया है। 'जी मीडिया' में उन्होंने दो बार काम किया है।
राहुल सुपारे अपने करियर की शुरुआत में ‘सहारा इंडिया मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ में रीजनल सेल्स मैनेजर, ‘एनडीटीवी मीडिया लिमिटेड’ में सेल्स मैनेजर और ‘जी टेलीफिल्म्स लिमिटेड’ में सीनियर मैनेजर जैसे अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स