होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अगले तीन साल तक नेटवर्क18 के MD बने रहेंगे राहुल जोशी
अगले तीन साल तक नेटवर्क18 के MD बने रहेंगे राहुल जोशी
राहुल जोशी अगले तीन साल तक यानी जुलाई 2027 तक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
नेटवर्क18 (Network18) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक यहां कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों के तहत राहुल जोशी अगले तीन साल यानी जुलाई 2027 तक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे।
वहीं, रेणुका रामनाथ को 4 जुलाई, 2024 से एक साल की अवधि के लिए कंपनी का एडिशनल डायरेक्टर (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन हैं।
राहुल जोशी सितंबर 2015 से नेटवर्क18 ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं। नेटवर्क18 ग्रुप में शामिल होने से पहले, राहुल ने दो दशकों से भी ज्यादा समय तक 'दि इकनॉमिक टाइम्स' के साथ काम किया, जहां वे तेजी से आगे बढ़ते हुए भारत के सबसे युवा एडिटर्स में से एक बन गए। उन्होंने इसके एडिटोरियल डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। उन्होंने ET NOW की शुरुआत की और ET ऑनलाइन के डिजिटल कवरेज को आकार देने में अपना योगदान दिया। उन्होंने इसके पहले 'दि इंडियन एक्सप्रेस' के साथ भी काम किया है। वह न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA) के बोर्ड में भी हैं।
राहुल जोशी 'वायकॉम18' में मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस का भी नेतृत्व करते हैं। वह वायकॉम18 के पूरे बिजनेस को देखते हैं, जिसमें हिंदी मास एंटरटेनमेंट, रीजनल, किड्स, म्यूजिक और इंग्लिश एंटरटेनमेंट के साथ-साथ फिल्म स्टूडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म में नेटवर्क के 54 टीवी चैनल्स शामिल हैं।
टैग्स नेटवर्क18 राहुल जोशी