होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE समूह में पुनीत गोयनका को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
ZEE समूह में पुनीत गोयनका को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
उनका नया कार्यकाल एक जनवरी 2020 से प्रभावी होगा और अगले पांच साल तक के लिए होगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को एक बार फिर कंपनी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सैद्धांतिक रूप से पुनीत गोयनका के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।
पुनीत गोयनकाक का वर्तमान कार्यकाल 31 जनवरी 2019 को खत्म हो रहा है। नया कार्यकाल एक जनवरी 2020 से प्रभावी होगा और अगले पांच साल तक के लिए होगा। बताया जाता है कि पुनीत गोनयका की पुन:नियुक्ति लिए इक्विटी शेयरहोल्डर्स की अनुमति भी ली जाएगी, जो पोस्टल बैलट (Postal Ballot) के माध्यम से मांगी जाएगी।
टैग्स पुनीत गोयनका जी समूह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड