होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुभाष चंद्रा को लेकर उड़ रहीं खबरों के बीच पुनीत गोयनका ने संभाला मोर्चा
सुभाष चंद्रा को लेकर उड़ रहीं खबरों के बीच पुनीत गोयनका ने संभाला मोर्चा
पिछले हफ्ते से एस्सेल समूह और जी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को लेकर सोशल मीडिया पर खबर उड़ रही थी कि वे देश छोड़कर चले गए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पिछले हफ्ते से एस्सेल समूह और जी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को लेकर सोशल मीडिया पर खबर उड़ रही थी कि वे देश छोड़कर चले गए हैं। मीडिया गलियारों में भी लोग इसे लेकर कानाफूसी कर रहे थे।
ऐसे में अब सुभाष चंद्रा के बेटे और Zeel के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका सामने आए हैं। उन्होंने जी समूह की ओर से मोर्चा संभालते हुए बताया है कि मुझे बताया गया है कि कुछ शरारती तत्वों में हमारे चेयरमैन और मेरे पिता सुभाष चंद्रा को लेकर ये अफवाह फैलाई है कि वे देश छोड़ गए हैं। मैं स्पष्ट तौर पर ये साफ करना चाहता हूं कि वे मुंबई में ही है और घर पर है। वे एक फाइटर और देशभक्त हैं। वे चुनौती से भागने वालों में से नहीं है। जो लोग ये भ्रम फैला रहे हैं, उनको मेरा यही कहना है कि वे जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर फोकस करें।
पुनीत गोयनका के इस ट्वीट पर सुभाष गोयनका के भाई और जी मीडिया के प्रमुख जवाहर गोयल ने कहा कि ये हरियाणा से शुरू हुआ था, जहां चुनाव होने वाले हैं और अब पाकिस्तानी इसे फैला रहे हैं। उन्हें जी न्यूज नेटवर्क पसंद नहीं है। जिस आदमी ने फेक न्यूज फैलाई थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
टैग्स सुभाष चंद्रा पुनीत गोयनका जी मीडिया नेटवर्क जवाहर गोयल