होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'मीडिया संवाद' कार्यक्रम में प्रो. के.जी सुरेश भी प्रमुख वक्ता के तौर पर होंगे शामिल

'मीडिया संवाद' कार्यक्रम में प्रो. के.जी सुरेश भी प्रमुख वक्ता के तौर पर होंगे शामिल

'मीडिया संवाद 2024' कार्यक्रम में ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय’ भोपाल के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.जी सुरेश भी प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल होंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की जा रही 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से 12 अगस्त 2024 को पर्दा उठ जाएगा। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस कार्यक्रम में पहले एडिशन की तरह एक बार फिर मुख्य अतिथि होंगे। यह इस कार्यक्रम का तीसरा एडिशन है।

बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह से पहले 'मीडिया संवाद 2024' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त को सुबह नौ बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल होगा, जिसमें ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय’ भोपाल के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.जी सुरेश भी प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। वह इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित जूरी सदस्य भी हैं।

गौरतलब है कि केजी सुरेश को पत्रकारिता के साथ ही मीडिया सलाहकार के रूप में काम करने का काफी अनुभव है। वह ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह दूरदर्शन समाचार में वरिष्ठ परामर्श संपादक, एशियानेट न्यूज नेटवर्क में संपादकीय सलाहकार, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया में मुख्य राजनीतिक संवाददाता, डालमिया भारत एंटरप्राइजेज लि. में ग्रुप मीडिया सलाहकार, ग्लोबल फ़ाउंडेशन फ़ॉर सिविलाइज़ेशन हार्मनी (इंडिया) में निदेशक के साथ ही विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में वरिष्ठ फेलो, संपादक और प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

केजी सुरेश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बी.ए (ऑनर्स) के साथ ही भारतीय विद्याभवन से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा में हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में  स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से सार्वजनिक स्वास्थ्य पत्रकारिता में प्रयोगात्मक पाठ्यक्रम भी किया है।

उल्लेखनीय कार्यों के लिए केजी सुरेश को तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वह राष्ट्रमंडल युवा कार्यक्रम, एशिया द्वारा शांति के लिए राष्ट्रमंडल युवा राजदूत नामित हो चुके हैं। उन्हें पीआरएसआई लीडरशिप अवॉर्ड (जनसंपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वोच्च पुरस्कार) से सम्मानित किया जा चुका है।  दिसंबर 2017 में उन्हें आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित 39 वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में सम्मानित किया जा चुका है।

नवंबर 2018 में उन्हें बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन और एक्सचेंज 4मीडिया द्वारा स्थापित मीडिया शिक्षा में विजनरी लीडर पुरस्कार भी दिया जा चुका है। इसके अलावा एकता, भाईचारा  और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए पहला ख्वाज़ग़रीब नवाज़ पुरस्कार भी उन्हें मिल चुका है।  NISCORT मीडिया स्कूल और यूरेका प्रकाशन द्वारा मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों, शोध पत्रिकाओं और वेबसाइटों में उनके लेख, शोध लेख, साक्षात्कार और कॉलम प्रकाशित होते रहते हैं। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन पर कई टेलीविजन साक्षात्कार और पैनल चर्चा में वह शामिल रह चुके हैं। इसके अलावा IIMC के पीयर रिव्यूड जर्नल कम्युनिकेटर और संचार माध्यम के एडिटर-इन-चीफ़ (2016-2019) भी रह चुके हैं।


टैग्स प्रो. केजी सुरेश मीडिया संवाद
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago