होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रियंका गांधी के सचिव ने पत्रकार से कहा, ‘यहीं ठोक के बजा दूंगा’, देखें विडियो

प्रियंका गांधी के सचिव ने पत्रकार से कहा, ‘यहीं ठोक के बजा दूंगा’, देखें विडियो

सोनभद्र की हिंसा में 10 लोगों की मौत और 28 लोगों के घायल होने के बाद पीड़ितों का हालचाल लेने पहुंची थीं प्रियंका गांधी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

नेता चाहे किसी पार्टी का हो, अगर उससे उसके मनमाफिक सवाल न पूछा जाए तो कैसे उसके लोग मीडिया के साथ व्यवहार करते हैं, इसका उदाहरण आज प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह द्वारा एबीपी न्यूज के सहयोगी चैनल एबीपी गंगा के रिपोर्टर नीतिश कुमार पांडेय के साथ किए गए व्यवहार से देखने को मिला।

दरअसल, सोनभद्र पहुंचीं प्रियंका गांधी से वाराणसी के रहने वाले नीतिश कुमार पांडेय ने अनुच्छेद 370 को लेकर सवाल पूछ लिया था। सवाल पूछे जाने के बाद भी प्रियंका गांधी बिना जवाब दिए आगे निकल गईं। पत्रकार जब सवाल का जवाब देने का अनुरोध करता रहा तो संदीप सिंह ने ऑन कैमरा उसे धमका दिया। यही नहीं, रिपोर्टर को धमकाते हुए प्रियंका गांधी के सचिव ने यह भी कहा, ‘सुनो सुनो सुनो… यहीं ठोंक के बजा दूंगा… मारूंगा तो गिर जाओगे…।’ 

इस दौरान पत्रकार चिल्लाता रहा कि प्रियंका जी देखिए, आपके सामने आपके कार्यकर्ता द्वारा मारने की धमकी दी जा रही है...कैमरे पर धक्का मारा जा रहा है। इस बीच संदीप सिंह यह भी कहते हुए दिखे कि 'बीजेपी से पैसे लेकर हमें डिस्टर्ब मत करो...मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' प्रियंका के सामने ही पत्रकार के साथ गुंडई होती रही, लेकिन प्रियंका गांधी ने हस्तक्षेप नहीं किया और बिना कुछ बोले वहां से निकल गईं। हालांकि धारा 370 के सवाल पर उन्होंने ये जरूर कहा कि मैं यहां पीड़ितों से मिलने आई हूं।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पीड़ित पत्रकार के कैमरामैन ने शूट कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो के सामने आने के बाद पत्रकार की शिकायत पर जहां सोनभद्र के घोरावल में प्रियंका के सचिव के खिलाफ मारपीट व धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया गया, वहीं सोशल साइट्स पर लोगों ने प्रियंका और संदीप सिंह के खिलाफ जमकर विरोध किया। आप भी इस विडियो को यहां देख सकते हैं।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर मृत्युंजय कुमार ने एक ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। अपने ट्वीट में मृत्युंजय कुमार का कहना है कि प्रियंका जी, इस तरह गरीबों के आंसू पोंछने का नाटक बंद कीजिए। उन्होंने आश्चर्य जताया है कि जब प्रियंका गांधी के सचिव ने पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया, उस समय उन्होंने अपने सचिव को कुछ क्यों नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

 


टैग्स प्रियंका गांधी पत्रकार से अभद्रता संदीप सिंह सोनभद्र दौरा नीतिश कुमार पांडेय
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago