होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / WPP Media South Asia में प्रीति मूर्ति बनीं क्लाइंट सॉल्यूशंस की प्रेजिडेंट
WPP Media South Asia में प्रीति मूर्ति बनीं क्लाइंट सॉल्यूशंस की प्रेजिडेंट
WPP Media South Asia ने अपनी लीडरशिप टीम में बड़े बदलाव करते हुए प्रीति मूर्ति को एग्जिक्यूटिव कमेटी (ExCo) में क्लाइंट सॉल्यूशंस की प्रेजिडेंट के रूप में नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
WPP Media South Asia ने अपनी लीडरशिप टीम में बड़े बदलाव करते हुए प्रीति मूर्ति को एग्जिक्यूटिव कमेटी (ExCo) में क्लाइंट सॉल्यूशंस की प्रेजिडेंट के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले वह GroupM Nexus India की प्रेसिडेंट थीं। यह नियुक्ति WPP के ग्लोबल रीब्रैंडिंग और GroupM से WPP Media में ट्रांजिशन की प्रक्रिया का हिस्सा है।
WPP ने हाल ही में GroupM ब्रैंड को समाप्त करने की घोषणा की थी, जिसके तहत अब सभी बाजारों में एआई-आधारित समाधानों और गहरे इंटीग्रेशन पर जोर दिया जाएगा।
भारत और श्रीलंका में रणनीतिक नेतृत्व निभाएंगी प्रीति
अपने नए और विस्तारित रोल में प्रीति मूर्ति, भारत और श्रीलंका के प्रमुख प्रशांत कुमार (PK) के साथ मिलकर एजेंसी की क्षेत्रीय रणनीति तय करेंगी। इसके साथ ही वह GroupM Nexus India की प्रेसिडेंट बनी रहेंगी, जो WPP की परफॉर्मेंस और मीडिया इन्वेस्टमेंट यूनिट है। यहां वह डिजिटल, सर्च, सोशल, प्रोग्रामेटिक, एफिलिएट, कॉमर्स और डेटा-आधारित मीडिया संचालन की एकीकृत जिम्मेदारी संभालती हैं।
Executive Committee में उनके साथ अजय गुप्ते, अमीन लाखानी और नवीन खेमका भी ‘President, Client Solutions’ के रूप में शामिल हैं। यह पूरी टीम WPP Media South Asia में सहयोग, इनोवेशन और बाजार-केंद्रित रणनीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित की गई है।
GroupM Nexus में रणनीतिक बदलाव की अगुआई की
नवंबर 2021 में जब प्रीति ने GroupM Nexus India की प्रेसिडेंट के रूप में कार्यभार संभाला, तब उन्होंने इस यूनिट को एक डिलीवरी-केंद्रित ऑपरेशन से ब्रैंड्स के लिए एक रणनीतिक साझेदार के रूप में बदल दिया। उनके नेतृत्व में Nexus ने टेक्नोलॉजी और स्टोरीटेलिंग का संतुलन बनाते हुए परफॉर्मेंस को उद्देश्य के साथ जोड़ने की दिशा में अपनी क्षमताओं को विस्तार दिया।
भारत, WPP के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और रणनीतिक रूप से अहम बाजारों में से एक बना हुआ है, ऐसे में प्रीति का नेतृत्व रीब्रैंडेड मीडिया नेटवर्क की सफलता के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
अपने शांत, स्पष्ट और उद्देश्य-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली प्रीति ने आंतरिक ढांचे को सरल बनाने, एआई-आधारित टूल्स अपनाने और दक्ष व चुस्त टीमों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।
इनोवेशन और टर्नअराउंड की लंबी पारी
GroupM से पहले, प्रीति मूर्ति 2017 से 2021 तक OMD India की CEO थीं। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कंपनी को संभाला। उनके नेतृत्व में OMD ने सभी रीजनल क्लाइंट्स को बनाए रखा, #ONEOMD अभियान लॉन्च किया, डिजिटल सेवाओं को विस्तार दिया और कंपनी की आंतरिक कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव लाए।
अपने करियर के पहले चरण में, वह Maxus APAC (अब Wavemaker का हिस्सा) में Chief Strategy Officer रहीं, जहां उन्होंने Consumer Truth Framework नामक एक मालिकाना टूल विकसित किया जो उपभोक्ता व्यवहार को समझने में मदद करता है। उन्होंने भारत की पहली Behavioral Science Lab ‘Moribus’ और इंटर्नल नॉलेज प्लेटफॉर्म ‘Centre of Knowledge’ की भी शुरुआत की।
पर्सन, पर्पज और प्रदर्शन पर आधारित लीडरशिप स्टाइल
प्रीति मूर्ति की नेतृत्व शैली सहानुभूति, स्पष्टता और मानसिक दृढ़ता पर आधारित है। वह मानती हैं कि मजबूत संगठन केवल KPI से नहीं, बल्कि व्यवहारिक एलायनमेंट (behavioural alignment) से बनते हैं। उन्होंने कई हाई-पोटेंशियल (HiPo) टीमों को मेंटर किया है और अपने संगठनों में मानसिक सुरक्षा (psychological safety) और इमोशनल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं।
WPP Media South Asia में उनकी यह नई भूमिका, न केवल एजेंसी की कार्यक्षमता को विस्तार देगी, बल्कि इसे डिजिटल, डेटा और मानव-केंद्रित सोच के एक नए युग में भी ले जाएगी।
टैग्स