होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से बोले मोदी, कोरोना से लड़ने के लिए दिखाएं 'ताकत'
प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से बोले मोदी, कोरोना से लड़ने के लिए दिखाएं 'ताकत'
विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस चर्चा में देश के तमाम मीडिया संस्थानों के प्रमुखों-वरिष्ठ संपादकों ने हिस्सा लिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले और संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर के प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों से बात की। इस बातचीत के दौरान पीएम ने कहा कि इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व के बारे में मीडिया को लगातार लोगों को जागरूक करते रहना चाहिए।
विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस चर्चा में 14 स्थानों से देश भर के तमाम मीडिया संस्थानों के प्रमुखों-वरिष्ठ संपादकों ने हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिये। इनमें नेशनल और रीजनल मीडिया दोनों के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस से लड़ाई में सरकार को पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने मीडिया प्रतिनिधियों से की बात, कोरोना से लड़ाई में कुछ यूं मांगा साथ
प्रधानमंत्री का कहना था कि अखबारों की विश्वसनीयता काफी होती है और स्थानीय लोग बड़े पैमाने पर अपने क्षेत्र की खबरों को पढ़ते हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि अखबारों द्वारा कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाई जाए। इसमें लोगों को यह भी बताया जाए कि कोरोना का टेस्ट करने के लिए कहां-कहां सेंटर हैं और किन लोगों को अपना टेस्ट कराना चाहिए। टेस्ट कराने के लिए किससे संपर्क करना चाहिए और किस तरह होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करना चाहिए। इन तमाम जानकारी को अखबारों के साथ ही वेब पोर्ट्ल पर भी शेयर करना चाहिए।
प्रधानमंत्री और प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों के साथ इस बातचीत में सूचना प्रसारण मंत्री समेत सौम्य रंजन पटनायक (‘संवाद’), गुलाब कोठारी और निहार कोठारी (राजस्थान पत्रिका), राजुल माहेश्वरी (अमर उजाला), अविनाश चोपड़ा (पंजाब केसरी) और रामोजी राव (इनाडु) आदि मौजूद थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति के तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से बात की थी। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बातचीत में मोदी ने कोरोना से लड़ाई में मीडिया का साथ मांगा था और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए थे।
इस बातचीत के दौरान कोरोना से लड़ाई में मीडिया की भूमिका की उन्होंने सराहना भी की थी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को इस लंबी लड़ाई में विश्वसनीय जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा था, ताकि इस बीमारी को लेकर किसी तरह भ्रम की स्थिति न रहे।
Prime Minister Narendra Modi interacts with print media heads through video conferencing, over #COVID19 pic.twitter.com/89wRUlCTvz
— ANI (@ANI) March 24, 2020
टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी प्रिंट मीडिया मीडिया मंथन कोरोना कोविड-19