होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दंगल टीवी से अलग हुए प्रशांत भट्ट, निभा रहे थे ये जिम्मेदारी
दंगल टीवी से अलग हुए प्रशांत भट्ट, निभा रहे थे ये जिम्मेदारी
'एंटर10 टेलीविजन' (Enterr10 Television) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल टीवी’ के प्रोग्रामिंग हेड प्रशांत भट्ट ने पद छोड़ने का फैसला किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
'एंटर10 टेलीविजन' (Enterr10 Television) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल टीवी’ के प्रोग्रामिंग हेड प्रशांत भट्ट ने पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया से इस खबर की पुष्टि की है।
भट्ट पिछले साल अक्टूबर में चैनल से जुड़े थे और पिछले सात महीने से चैनल की प्रोग्रामिंग की कमान संभाल रहे थे। इससे पहले, वे ‘जी पंजाबी’ (Zee Punjabi) के साथ जुड़े थे।
वे चैनल के फिक्शन व नॉन-फिक्शन शोज दोनों को हेड कर रहे थे। जी पंजाबी में भी वे फिक्शन व नॉन-फिक्शन शोज के कंटेंट को कॉन्सेप्ट बनाना और उसे निर्मित करने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। नेटवर्क के लिए कुछ नए तरीके से मार्केटिंग और प्रमोशन करने की रणनीति तैयार करने की भी जिम्मेदारी उन पर थी, ताकि मार्केट में जी बिजनेस और मजबूत छाप छोड़ सके।
वे स्टूडियो बी&एम (Studio B&M) के फाउंडर व क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे। यहां उन्होंने ‘चैनल वी’ (Channel V) के लिए ‘मस्तांगी’ (Mastaangi) और ‘एंडटीवी’ (AndTV) के लिए ‘सिद्धि विनायक’ (Siddhi Vinayak) शो को प्रड्यूस किया। उन्होंने ‘कलर्स टीवी’ (Colors TV) के लिए फिक्शन प्रोग्रामिंग का भी नेतृत्व किया।
टैग्स इस्तीफा दंगल टीवी प्रशांत भट्ट