होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर होगी DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

फिर होगी DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

ई-नीलामी की प्रक्रिया स्थगित होने से पहले जो ब्रॉडकास्टर्स अपने आवेदन जमा कर चुके थे, उन्हें दोबारा से अप्लाई करने की आवश्यकता नहीं है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

प्रसार भारती ने अपने ‘डायरेक्ट टू होम’ (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD Free Dish) के खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट्स के आवंटन के लिए सैटेलाइट टीवी चैनल्स से फिर आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन 10 जून 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि के लिए मांगे गए हैं। इससे पहले 18 मार्च 2020 को अधिसूचित ई-नीलामी की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन बोली दो जून 2020 को आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

अलग-अलग बुके (buckets) में टीवी चैनल्स का वर्गीकरण चैनल के जॉनर (genre) या भाषा के अनुसार किया गया है और उनका शुरुआती रिजर्व प्राइज 18 मार्च 2020 के समान ही रहेगा। सफल बोलीदाताओं को डीडी फ्री डिश स्लॉट के आवंटन के लिए पॉलिसी गाइडलाइंस में निर्धारित भुगतान शिड्यूल के अनुसार सात मासिक किस्तों में भुगतान करना होगा।

प्रोसेसिंग फीस जहां 25000 रुपए फिक्स की गई है, वहीं बोली में भाग लेने के लिए 1.5 करोड़ शुल्क तय किया गया है। ई-नीलामी की प्रक्रिया स्थगित होने से पहले जो ब्रॉडकास्टर्स अपने आवेदन जमा कर चुके थे, उन्हें दोबारा से अप्लाई करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन जमा करने अथवा ऑनलाइन आवेदन की स्थिति में भागीदारी शुल्क (participation fee) के लिए ऑरिजनल डिमांड ड्राफ्ट जमा करने की आखिरी तारीख एक जून 2020 रखी गई है।

टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय प्रसार भारती एमआईबी प्रकाश जावड़ेकर डीडी फ्रीडिश ई-नीलामी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है