होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ’TV9 भारतवर्ष’ में पारी को विराम देकर इस बड़े पद पर ‘रिपब्लिक भारत’ पहुंचे प्रभात पांडेय
’TV9 भारतवर्ष’ में पारी को विराम देकर इस बड़े पद पर ‘रिपब्लिक भारत’ पहुंचे प्रभात पांडेय
मूल रूप से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले प्रभात पांडेय को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) से एक खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार, प्रभात पांडेय ने यहां पर बतौर सीनियर जनरल मैनेजर (आईटी) जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में बतौर स्टेशन हेड वह तकनीकी रूप से जुड़े सभी कामों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रभात पांडेय इससे पहले करीब तीन साल से ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह 2019 में इस चैनल की शुरुआत से ही इसके साथ जुड़े हुए थे और इन दिनों डिप्टी मैनेजर के तौर पर टेक्निकल डिपार्टमेंट में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले प्रभात पांडेय करीब साढ़े आठ साल मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ‘आईबीसी24’ (IBC24) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मूल रूप से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले प्रभात पांडेय को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘रेड एफएम’ (Red FM) कानपुर से की थी। यहां वह कानपुर, इलाहाबाद (अब प्रयागराज) और वाराणसी स्टेशनों की लॉन्चिंग टीम में शामिल रहे थे। इसके बाद ‘आईबीसी24’ और फिर ‘टीवी9 भारतवर्ष’ होते हुए अब वह ‘रिपब्लिक भारत’ पहुंचे हैं।
लिखने के शौकीन प्रभात पांडेय टेक्निकल लाइन में होते हुए भी कई बार ऑन एयर हुए हैं और इंटरनल प्राइज भी जीत चुके हैं। प्रभात पांडेय ने आजमगढ़ से ग्रेजुएशन करने के बाद टेक्निकल पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से की है। उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा करने के साथ ही तमाम टेक्निकल कोर्स किए हैं। समाचार4मीडिया की ओर से प्रभात पांडेय को उनके इस सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स रिपब्लिक भारत टीवी9 भारतवर्ष नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट प्रभात पांडेय जीएम जनरल मैनेजर