होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Polstrat & News X एग्जिट पोल: किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, किसे मिलेगी हार!

Polstrat & News X एग्जिट पोल: किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, किसे मिलेगी हार!

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर Polstrat & News X ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब हर किसी को नतीजों का इंतजार है, जो दो मई को घोषित किए जाएंगे, लेकिन नतीजों से पहले हर किसी को एग्जिट पोल का इंतजार था। इसी को लेकर Polstrat & News X ने अपना एग्जिट पोल रिलीज किया है।

इस एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि बंगाल में बीजेपी का सत्ता पाने का सपना अधूरा रह सकता है। इस एग्जिट पोल के अनुसार राज्य की 292 विधानसभा सीटों में से तृणमूल कांग्रेस 142-152 सीट जीत सकती है। पिछले चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का बीजेपी से सीधा मुकाबला था वही लेफ्ट ने भी कांग्रेस के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ा। इस एग्जिट पोल के मुताबिक ममता दीदी को भले ही सीटों का नुकसान हो रहा है लेकिन वो अपनी सरकार बचाने में कामयाब होती दिखाई दे रही हैं।

वहीं बीजेपी की बात करें तो इस पार्टी ने बंगाल में अपनी मौजूदगी से सबको हैरान कर दिया है। पिछले चुनाव में सिर्फ तीन सीटें जीतने वाली बीजेपी इस चुनाव में 125-135 सीटें जीत सकती है। वहीं, बीजेपी ने अपने वोट प्रतिशत को भी 40 फीसदी के करीब ले जाकर राज्य से लेफ्ट और कांग्रेस की उम्मीदों को लगभग ध्वस्त कर दिया है।

दूसरी ओर लेफ्ट और कांग्रेस की बात करें तो इस बार भी उन्हें कोई खास कामयाबी मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। बता दें कि इस एग्जिट पोल के मुताबिक लेफ्ट और कांग्रेस सिर्फ 16-26 सीट तक सिमट जाएंगे। पिछले चुनाव में जो उनका वोट फीसद 23 पर था वो अब सिर्फ 10 पर आकर सिमट गया है। एजेंसी और चैनल की और से ये कहा गया है कि इस एग्जिट पोल में मार्जिनल एरर 3 फीसदी के आस पास रह सकता है।

इस एग्जिट पोल के नतीजे आप यहां देख सकते हैं। 

BJP - 125-135

TMC- 142-152

LEFT + CONG- 16-26

टैग्स एग्जिट पोल न्यूजएक्स पश्चिम बंगाल चुनाव एग्जिट पोल्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है