होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'नेताजी' ने महिला रिपोर्टर्स से बनाई दूरी, बताई ये खास वजह

'नेताजी' ने महिला रिपोर्टर्स से बनाई दूरी, बताई ये खास वजह

महिला रिपोर्टर को 15 दिवसीय कैंपेन में साथ ले जाने से किया इनकार

नीरज नैयर 6 years ago

चुनावी मौसम में नेताओं को अपनी छवि खराब होने का डर सताता रहता है और इससे बचने के लिए वह सैंकड़ों जतन भी करते हैं, लेकिन एक अमेरिकी नेता ने इस फेर में कुछ ऐसा कर दिया है, जिस पर अब बवाल मचा है। दरअसल, मिसिसिप्पी के गवर्नर पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉबर्ट फोस्टर इस बात को लेकर आशंकित हैं कि विरोधी चुनाव से पूर्व उन्हें विवाहेतर संबंध के झूठे आरोपों में फंसा सकते हैं। इसलिए उन्होंने अपने चुनावी अभियानों में किसी भी महिला पत्रकार को साथ रखने से इनकार कर दिया है।

मिसिसिपी टुडे की राजनीतिक संवाददाता लैरिसन कैंपबेल ने फोस्टर से अनुरोध किया था कि वो उन्हें अपने 15 दिवसीय कैंपेन में साथ ले चलें। अक्सर चुनाव के वक्त पत्रकार ऐसा करते हैं, भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई पत्रकारों ने एक्सक्लूसिव कवरेज के लिए दिग्गज नेताओं के साथ पूरा एक दिन बिताया था। कैंपबेल को उम्मीद थी कि फोस्टर इसके लिए तैयार हो जाएंगे, क्योंकि पब्लिसिटी की हसरत हर नेता को रहती है, मगर ऐसा हुआ नहीं।

रॉबर्ट फोस्टर के कार्यालय की तरफ से पत्रकार को बताया गया कि अगर उन्हें कैंपेन में शामिल होना है तो किसी पुरुष सहकर्मी को साथ लाना होगा। यानी महिला पत्रकार को अकेले कैंपेन कवरेज की इजाज़त नहीं है। लैरिसन कैंपबेल और मिसिसिपी टुडे दोनों के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार का यह जवाब चौंकाने वाला था। कैंपबेल ने जब इसकी वजह पूछी तो पता चला कि नेताजी नहीं चाहते कि कोई कैंपबेल के साथ उनकी तस्वीर खींचकर इस तरह दर्शाए जैसे वह किसी रिलेशनशिप में हैं। कैंपबेल ने यहां तक कहा कि वह पूरे समय अपना प्रेस कार्ड पहने रहेंगी, ताकि कोई गलत अर्थ न निकाल सके, लेकिन फोस्टर अपनी बात पर कायम रहे।

लैरिसन कैंपबेल का कहना है कि केवल इस वजह से उन्हें कैंपेन का हिस्सा न बनाया जाना कि वो एक महिला हैं, सरासर गलत है। उन्होंने कहा ‘मैं पूरी ईमानदारी से अपना काम करती हूं। यदि मैं कवरेज के लिए किसी नेता के साथ हूं तो इसका ये मतलब कैसे निकाला जा सकता है कि मेरा उसके साथ संबंध होगा।’ कैंपबेल की तरह मिसिसिपी टुडे का भी मानना है कि रॉबर्ट फोस्टर का यह फैसला गलत है और कैंपबेल के साथ एक और पत्रकार को भेजने का मतलब संसाधन की बर्बादी है।

वहीं, फोस्टर का कहना है कि उन्होंने काफी सोच-विचार के यह निर्णय लिया है और इससे उनकी अपनी पत्नी के प्रति वफ़ादारी भी झलकती है। नेताजी ने कहा, ’15 दिवसीय कैंपेन शुरू करने से पहले मैंने और मेरी पत्नी ने तय किया कि हम कुछ भी ऐसा नहीं करेंगे जिससे कि हमारे रिश्ते पर संदेह पैदा हो, लेकिन पत्रकार कैंपबेल ने इस बात को रेखांकित नहीं किया। मैंने महिला पत्रकारों को साथ न ले जाने का फैसला अपनी पत्नी के सम्मान में लिया है। मेरे निर्णय पर सवाल उठाने वालों को विश्वास नहीं हो रहा है कि 2019 में भी कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो अपनी पत्नी के साथ संबंधों को ज्यादा महत्व देता है’।

इस बारे में रॉबर्ट फोस्टर के कैंपेन की जिम्मेदारी संभाल रहे रॉबिन्सन का कहना है, ‘लोगों की धारणा ही सब कुछ होती है। हम प्राइमरी के करीब हैं, ऐसे में यदि विरोधी किसी फोटो के आधार पर फोस्टर की छवि प्रभावित करने का प्रयास करते हैं तो हमारे पास उससे निपटने का समय नहीं होगा और इसी के चलते हम सावधानी बरत रहे हैं।’

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स चुनाव प्रचार रॉबर्ट फोस्टर मिसिसिपी टुडे लैरिसन कैंपबेल रॉबिन्सन पॉलिटिकल कैंपेन
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

20 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago