होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला के पत्रकार पर टूटा पुलिस का 'कहर', दर्ज की FIR

अमर उजाला के पत्रकार पर टूटा पुलिस का 'कहर', दर्ज की FIR

पत्रकारों के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकारों के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। अब इन मामलों में नोएडा का भी एक मामला जुड़ गया है, जहां पर अमर उजाला की डिजिटल विंग में कार्यरत फोटो जर्नलिस्ट दिनेश कुमार (27) को न सिर्फ देर रात तक पुलिस स्टेशन में बिठाए रखा, बल्कि मारपीट कर उनके नाम एफआईआर तक दर्ज कर ली गई।

उप्र के जिला बलिया निवासी दिनेश कुमार का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने मोबाइल से पुलिस व पब्लिक के बीच हो रहे किसी विवाद को शूट कर रहे थे। हालांकि, बाद में संस्थान ने आगे आकर जब दिनेश कुमार की पैरवी की, तब उन्हें जाने तो दिया गया, लेकिन एफआईआर में से उनका नाम नहीं हटाया। इस मामले में एसपी सिटी विनीत जायसवाल का कहना था कि दिनेश कुमार का नाम इसलिए एफआईआर से नहीं हटाया गया, क्योंकि उन्होंने भीड़ को भड़काने का काम किया था।  

वहीं, दिनेश कुमार का कहना है कि शाम करीब साढ़े सात बज वह अपनी ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने कुछ लोगों को पुलिस से विवाद करते हुए देखा, इस पर वह अपने मोबाइल से घटना की विडियो बनाने लगे। इसी दौरान एक कांस्टेबल ने उनका मोबाइल छीन लिया। दिनेश कुमार के अनुसार, ‘पुलिस ने मुझसे पूछा कि मैं कहां काम करता हूं और जब मैंने अपने संस्थान का नाम बताया तो उन्होंने मुझसे आइडेंटिटी कार्ड दिखाने को कहा। उस समय आइडेंटिटी कार्ड मेरे पास नहीं था। इस पर पुलिस ने मुझे वैन में बिठा लिया और पुलिस स्टेशन ले गए। इसके बाद पुलिस ने कई अन्य लोगों के साथ मेरा नाम भी एफआईआर में दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर में पुलिस पर हमला, धमकी देना और गालीगलौज जैसे आरोप लगाए गए।

वहीं, पुलिस का कहना है कि कुमार के साथ जिन चार अन्य लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज थे, वे बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस से झगड़ा कर रहे थे। उनके पास बाइक के कागज भी नहीं थे। यहां तक कि बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि चारों लोग खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस के साथ झगड़ा कर रहे थे और इसमें दिनेश कुमार ने भी उनका साथ दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने बताया कि जांच में पुलिस से झगड़ा करने के मामले में दिनेश कुमार की संलिप्तता न मिलने पर उन्हें जमानत दे दी गई।

बता दें कि पत्रकार के खिलाफ यह अकेला ऐसा मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक स्कूल में मिड-डे-मील के नाम पर बच्चों को रोटी-नमक दिए जाने का खुलासा करने पर ‘जनसंदेश’ अखबार के पत्रकार पवन जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इससे पहले यूपी के ही बिजनौर में आशीष तोमर और शकील अहमद नामक पत्रकार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी, दोनों ने वाल्मीकि परिवार के गांव से पलायन के मामले का खुलासा किया था।


टैग्स अमर उजाला फोटो पत्रकार नोएडा पुलिस पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई दिनेश कुमार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago