होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फर्जी पत्रकारों का इस तरह फूटा भांडा, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

फर्जी पत्रकारों का इस तरह फूटा भांडा, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

कथित पत्रकारों से अलग-अलग मीडिया संस्थानों के आठ परिचय पत्र और 6900 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर कार्रवाई का भय दिखाकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने चार कथित पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तहत फरसवानी गांव में दुकानदारों से जबरन वसूली करने के आरोप में जिन कथित पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें सुखसागर माथुर (40), राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल (36), पवन कुमार नामदेव (34) और कीर्तन पटेल (29) शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान दुकानदारों को शाम छह बजे तक ही दुकान खोलने की छूट दी गई है, वहीं रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस को जानकारी मिली कि रविवार को चारों कथित पत्रकार फरसवानी गांव पहुंचे और वहां दुकानदारों को दुकान बंद नहीं करने के कारण कार्रवाई करवाने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने गांव के दुकानदारों से इसके एवज में कथित रूप से पैसों की मांग की, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि कथित पत्रकारों से अलग-अलग मीडिया संस्थानों के आठ परिचय पत्र और 6900 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

टैग्स गिरफ्तार छत्तीसगढ़ फर्जी पत्रकार अवैध वसूली
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है