होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गर्लफ्रेंड ने कराई थी पत्रकार की हत्या, सामने आई ये वजह

गर्लफ्रेंड ने कराई थी पत्रकार की हत्या, सामने आई ये वजह

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दिनों हुई पत्रकार आशु यादव (32) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दिनों हुई पत्रकार आशु यादव (32) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आशु यादव की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने ही कराई थी। पुलिस का कहना है कि आशु की हत्या पनकी इलाके में की गई थी। इसके बाद सीटीआई नहर किनारे शव को ठिकाने लगाया गया था।

कानपुर के एसपी (सिटी) राज कुमार अग्रवाल का कहना है कि आशु यादव की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने कराई थी, जिसकी वजह आशु की गर्लफ्रेंड का अमित नामक एक होटल संचालक से प्रेम संबंध था। इसी वजह से वह आशु से दूरी बनाना चाहती थी और उसने अमित के साथ मिलकर ये खौफनाक साजिश रच डाली। एक जनवरी की रात उस लड़की ने फोन करके आशु को मिलने के लिए बुलाया। आशु के वहां पहुंचने पर सभी ने मिलकर शराब पी और जब आशु नशे की हालत में झूमने लगा तो पहले उसे पीटा गया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

इस मामले के चार आरोपितों में से किशन वर्मा व सचिन वर्मा निवासी जूही लाल कॉलोनी थाना किदवई नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती व अमित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गौरतलब है कि शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में सीटीआई नहर के पास एक कार कुछ दिनों से लावारिस हालत में खड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने लावारिस कार खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का गेट खोला तो पीछे की सीट पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। बाद में उसकी शिनाख्त ‘अमर स्तंभ’ अखबार में कार्यरत पत्रकार आशु यादव के रूप में हुई थी। पुलिस ने आशु यादव की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।

आशु यादव का एक जनवरी को जन्मदिन था, वह 31 दिसंबर की रात घर से निकला था, लेकिन अगले दिन भी न लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद अगले दिन कार में उसका शव बरामद हुआ था।

टैग्स पत्रकार की हत्या कानपुर आशु यादव हत्याकांड का खुलासा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है