होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट पर यूं उतरा पुलिस का गुस्सा, देखें विडियो
दैनिक भास्कर के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट पर यूं उतरा पुलिस का गुस्सा, देखें विडियो
अखबार के बकाया 300 रुपए मांगने पर कर दी गई थी हॉकर की हत्या, पब्लिक कर रही थी बवाल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
राजस्थान में जयपुर के खोह नागोरियान स्थित मदीना नगर में गुरुवार सुबह अखबार के 300 रुपए लेने गए हॉकर मन्नू वैष्णव (45) की हत्या के बाद बवाल हो गया। लोगों ने थाना प्रभारी को हटाने और परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। आरोप है कि घेराव के दौरान थाना प्रभारी ने मन्नूलाल के परिजनों से मारपीट की व धमकाया। इससे लोग आक्रोशित हो गए और पथराव शुरू कर दिया। इसमें मीडियाकर्मी आरआर शर्मा सहित 20 लोग घायल हो गए। थाने की दो जीप सहित दर्जनों वाहनों के शीशे टूट गए। करीब पांच घंटे तक गोनेर रोड सुनसान रहा।
भाजपा सांसद राज्यवर्द्धन राठौड़, किरोड़ी मीणा, रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी व हॉकर यूनियन के संगठन मंत्री-पदाधिकारी पुलिस की बर्बरता के खिलाफ धरने पर बैठ गए। देर रात थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह को सस्पैंड कर दिया गया। साथ ही मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए तुरंत, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व 5 लाख रुपए दिलाने की अनुशंसा समेत सभी पांच मांगें मान ली गईं।
बताया जाता है कि इस दौरान थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह की भूमिका काफी खराब रही। उन्होंने मामले की कवरेज कर रहे दैनिक भास्कर के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट अनिल शर्मा से मारपीट कर उनका कैमरा छीन लिया। यही नहीं, वीरेंद्र सिंह ने अनिल शर्मा को जबरन जीप में बिठा लिया। इस दौरान उनकी पिटाई भी की गई, जिससे अनिल शर्मा के चेहरे पर खून निकल आया और कपड़े फट गए। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर राजेंद्र गौतम, भगवान चौधरी व प्रदीप शर्मा नामक एक अन्य पत्रकार ने किसी तरह उन्हें पुलिस के चंगुल से मुक्त कराया।
पुलिस ने अनिल शर्मा के साथ किस तरह का सलूक किया, वह आप इस विडियो में देख सकते हैं।
टैग्स दैनिक भास्कर फोटो जर्नलिस्ट पत्रकार की पिटाई अनिल शर्मा मन्नू वैष्णव