होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM मोदी ने दिए ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’, युवाओं का कुछ यूं बढ़ाया हौसला

PM मोदी ने दिए ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’, युवाओं का कुछ यूं बढ़ाया हौसला

आठ मार्च की सुबह नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैथिली ठाकुर और जया किशोरी समेत 23 लोगों को 20 श्रेणियों में ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ दिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल क्षेत्र में इनोवेशन व क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई पहल के तहत आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ (NATIONAL CREATORS AWARD) प्रदान किए गए।  

महाशिवरात्रि के मौके पर आठ मार्च की सुबह नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैथिली ठाकुर और जया किशोरी समेत 23 लोगों को 20 श्रेणियों में ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ दिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री का कहना था कि युवाओं और उनकी क्रिएटिविटी को सम्मान देने के लिए इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रहा है, इससे उन्हें मोटिवेशन मिलेगा। पीएम का कहना था, ‘आप देश के डिजिटल एंबेसडर हैं। इसका श्रेय भारत के हर कंटेट क्रिएटर को जाता है। आपकी हिम्मत की वजह से ही आप लोग यहां तक पहुंचे हैं और देश आपको आशा के साथ देख रहा है। समाज में एक बदलाव आ रहा है, इसलिए कंटेट ऐसा हो जो लोगों को प्रेरित करे।’ पीएम का कहना था कि ये अवॉर्ड देश की सोशल मीडिया कंटेंट कम्युनिटी में इनोवेशन और क्रिएटिविटी की दिशा में उठाए गए कदमों को सम्मानित करने के लिए है।

इसके साथ ही मोदी का यह भी कहना था, ‘ये अवॉर्ड्स आगे आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण स्थान लेने जा रहे हैं। इन अवॉर्ड्स से युवाओं को नई पहचान मिली है। युवा ही देश का भविष्य हैं। यह युवाओं की ताकत है कि वे खुद ही कंटेंट तैयार करते हैं, एक्ट करते हैं, उसे एडिट करते हैं और फाइनल प्रॉडक्ट पेश करते हैं। इससे समझ में आता है कि आप लोगों में कितनी ताकत है। आपका कंटेंट आज देश भर में जबरदस्त प्रभाव डाल रहा है। लाखों लोग इंटरनेट पर कंटेंट बना रहे हैं। हमने पहले कभी नहीं सोचा था कि सोशल मीडिया कंटेंट से इतना प्रभाव डाला जा सकता है। ये एक क्रांति की तरह है।

पीएमओ के अनुसार, ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’  के लिए पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल क्रिएटर्स के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया। 

नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के विजेताओं की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं

क्रम सं. नाम अवॉर्ड
1. अमन गुप्ता सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर
2. पीयूष पुरोहित बेस्ट नैनो क्रिएटर
3. अरिदमन बेस्ट माइक्रो क्रिएटर
4. निश्चय बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग
5. अंकित बैयानपुरिया बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर
6. नमन देशमुख बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन
7. कबिता सिंह बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी
8. RJ रौनक मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (पुरुष)
9. श्रद्धा मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (महिला)
10. जाह्नवी सिंह हेरिटेज फैशन आइकन
11. गौरव चौधरी बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटेगरी
12. कामिया जानी फेवरेट ट्रेवल क्रिएटर
13. ड्रूयू हिक्स बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर
14. मैथिली ठाकुर कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर
15. जया किशोरी बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज
16. पंक्ति पांडे फेवरेट ग्रीन चैंपियन
17. रणवीर अल्लाहबादिया (बीयर बाइसेप्स) डिसरप्टर ऑफ द ईयर
18. कीर्तिका गोविंदासामी बेस्ट स्टोरीटेलर
19. लक्ष्य डबास मोस्ट इम्पेक्टफुल एग्री क्रिएटर
20. मल्हार कलांबे स्वच्छता एंबेसडर
21. अभि और नियू न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड

इसके साथ ही पीएम ने ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट पर 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' में शामिल होने वाले लोगों को बधाई दी। अपनी पोस्ट में पीएम ने कहा, ‘मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' की पूरी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। ये पुरस्कार प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के एक प्रतिष्ठित और प्रभावी तरीके के रूप में उभारेंगे। मैं सभी क्रिएटर्स से आग्रह करता हूं कि वे कड़ी मेहनत और रचनात्मक रूप से काम करते रहें और हम सभी को गौरवान्वित करते रहें।’

 


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

8 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

12 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

23 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago