होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विस्तार की दिशा में कुछ यूं कदम बढ़ा रहा ‘प्लेनेट मराठी’ समूह
विस्तार की दिशा में कुछ यूं कदम बढ़ा रहा ‘प्लेनेट मराठी’ समूह
‘प्लेनेट मराठी’ के फाउंडर और सीईओ अक्षय बरदापुरकर का कहना है, ‘इस लॉन्चिंग के द्वारा हमें मराठी न्यूज को दुनिया भर में सुलभ बनाने और मौजूदा न्यूज परिदृश्य में बड़ा परिवर्तन लाने की उम्मीद है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘प्लेनेट मराठी’ (Planet Marathi) समूह ने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। बताया जाता है कि इस न्यूज प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर के मराठी न्यूज कंज्यूमर्स को प्रासंगिक व प्रभावी न्यूज मिलेगी।
इस बारे में ‘प्लेनेट मराठी’ के फाउंडर और सीईओ अक्षय बरदापुरकर का कहना है, ‘इस लॉन्चिंग के द्वारा हमें मराठी न्यूज को दुनिया भर में सुलभ बनाने और मौजूदा न्यूज परिदृश्य में बड़ा परिवर्तन लाने की उम्मीद है। हम अपने इस प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को मराठी न्यूज कंटेंट की विविध और व्यापक श्रेणी परोसने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे उन्हें नया व अनूठा अनुभव मिलेगा।’
इसके साथ ही अक्षय बरदापुरकर का यह भी कहना है, ‘लगातार नया करने की हमारी प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत बनी हुई है और हमें विश्वास है कि हमारा डिजिटल न्यूज वर्टिकल इंड्सट्री में नया मानदंड स्थापित करेगा।’
टैग्स प्लेनेट मराठी अक्षय बरदापुरकर डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म प्लेनेट मराठी ग्रुप मराठी न्यूज न्यूज वर्टिकल