होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रेस कॉन्फ्रेंस पर यहां लगी रोक, जानिए वजह

प्रेस कॉन्फ्रेंस पर यहां लगी रोक, जानिए वजह

प्रशासन साप्ताहिक कर्फ्यू लगाने अथवा थोड़ी अवधि का लॉकडाउन लगाने पर भी विचार कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने राजनीति पार्टियों या अन्य किसी भी तरह के संगठनों द्वारा की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंसों पर रोक लगा दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भीड़ के कारण संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,बदनौर ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए किसी भी तरह की सभा या समारोह न करें। इन गाइडलाइंस में सिर्फ शादी समारोह अथवा अंतिम संस्कार जैसे आयोजनों को विशेष दिशा-निर्देशों के साथ छूट दी गई है। शहर में अवैध रूप से किसी भी तरह की भीड़ जुटने के मामले में बदनौर ने एसएसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

सप्ताहांत कर्फ्यू के बजाय प्रशासक ने फैसला किया कि लोगों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग को और तेज किया जाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने के नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रशासन साप्ताहिक कर्फ्यू लगाने अथवा थोड़ी अवधि का लॉकडाउन लगाने पर भी विचार कर रहा है। कोविड-19 की समीक्षा बैठक के बाद प्रशासक ने आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से सामने आए 58 लोगों की तुरंत जांच करने और 131 लोगों को होम आइसोलेशन और सेल्फ क्वारंटाइन में भेजने के आदेश दिए। बदनौर ने पीजीआई निदेशक को सलाह दी कि वे संस्थान में आने वाले ओपीडी और आपातकालीन रोगियों के नमूने एकत्र करें और औचक जांच करें।

टैग्स प्रेस कॉन्फ्रेंस कोरोनावायरस कोविड 19 वीपी सिंह बदनौर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है