होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फोटो जर्नलिस्ट महीप कुमार सिंह ने थामा अब इस न्यूज चैनल का दामन
फोटो जर्नलिस्ट महीप कुमार सिंह ने थामा अब इस न्यूज चैनल का दामन
पूर्व में कई न्यूज चैनल्स में जिम्मेदारी निभा चुके हैं महीप कुमार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘भारत समाचार’ चैनल, लखनऊ में बतौर सीनियर कैमरामैन कार्यरत महीप कुमार सिंह ने अब यहां से अलविदा बोल दिया है। यहां वह करीब ढाई साल से अपनी भूमिका निभा रहे थे। महीप कुमार ने अब अपनी नई पारी का आगाज लखनऊ में ‘अपना भारत’ चैनल के साथ किया है। यहां भी उन्हें सीनियर कैमरामैन की जिम्मेदारी दी गई है।
महीप कुमार सिंह को कई न्यूज चैनल्स के साथ काम करने का अनुभव है। पूर्व में वह न्यूज एक्सप्रेस, वॉयस ऑफ इंडिया, नेशनल वॉयस और इंडिया वॉच आदि चैनल्स में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह सूचना और जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि के तौर पर भी लखनऊ में काम कर चुके हैं।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले महीप कुमार सिंह ने फैजाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्राफिक डिजायन और विडियो प्रॉडक्शन की पढ़ाई भी की है। वर्ष 2006 में उन्होंने नोएडा के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज से विडोयोग्राफी में डिप्लोमा किया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बेस्ट कैमरामैन का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
टैग्स फोटो पत्रकार फोटो जर्नलिस्ट भारत समाचार महीप कुमार सिंह अपना भारत