होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एजेंडा आधारित मीडिया को लेकर ANI की एडिटर स्मिता प्रकाश ने कही ये बात

एजेंडा आधारित मीडिया को लेकर ANI की एडिटर स्मिता प्रकाश ने कही ये बात

‘गवर्नेंस नाउ’ के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ बातचीत में न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ की एडिटर स्मिता प्रकाश ने तमाम पहलुओं पर अपने विचार रखे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) की एडिटर स्मिता प्रकाश का कहना है कि हमारे देश में अधिकांश मीडिया का स्वामित्व उद्योगपतियों के पास है, जिसका इस्तेमाल सत्ता को लुभाने और अपने व्यावसायिक हितों को साधने के लिए एक टूल की तरह किया जाता है।

‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ एक बातचीत में स्मिता प्रकाश का कहना था, ‘मीडिया एक सेवा है। अगर तमाम उद्योगपतियों को सत्ता अथवा अपने व्यावसायिक हितों को नहीं साधना है तो वे मीडिया में दिलचस्पी क्यों लेते हैं? यदि मीडिया संस्थान सत्ता के लिए एक टूल के रूप में काम करते हैं तो वे अपनी व्युअरशिप खो देते हैं। व्युअर्स काफी स्मार्ट हैं और वे समझ जाते हैं कि फलां मीडिया हाउस एजेंडा पर चलता है। यदि मीडिया सिर्फ टूल की तरह काम करता है तो इस तरह की स्थिति ज्यादा समय तक नहीं चलती है।’  

पब्लिक पॉलिसी प्लेटफॉर्म पर ‘विजिनरी टॉक सीरीज’ (Visionary Talk series) के तहत होने वाले इस वेबिनार के दौरान स्मिता प्रकाश का कहना था कि अमेरिका में भी तमाम मीडिया एनजीओ नहीं बल्कि बड़े बिजनमैनों के स्वामित्व में हैं, क्योंकि एनजीओ के पास इतनी आर्थिक मजबूती नहीं होती है। उन्होंने कहा, ‘मीडिया को बनाए रखने के लिए आपको इंडस्ट्री के पैसे की जरूरत होती है। बहुत कम ऐसे आत्मनिर्भर प्रतिष्ठान हैं, जो पूरी तरह मीडिया द्वारा चलाए जाते हैं।’  

स्मिता प्रकाश के अनुसार, ‘दुर्भाग्य से हमारे देश में मीडिया का इस्तेमाल राजनीतिज्ञों अथवा बिजनेसमैनों द्वारा टूल के रूप में किया जाता है। मेरा मानना है कि मीडिया को सेल्फ रेगुलेट होना चाहिए। यह हर इंडस्ट्री में है।‘

इस बातचीत के दौरान स्मिता प्रकाश का कहना था कि कई वर्षों से तमाम सरकारों द्वारा मीडिया का इस्तेमाल किया जाता रहा है। स्मिता प्रकाश के अनुसार, ‘लगभग प्रत्येक सरकार में ऐसा होता आया है। विपक्ष में बैठा राजनीतिक दल मीडिया की स्वतंत्रता के बारे में बात करता है और मीडिया पर उंगली भी उठाता है, लेकिन सत्ता में आने पर वह भी यही करता है।’

पिछले दिनों एक न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ की गिरफ्तारी के बारे में स्मित प्रकाश ने कहा कि तमाम आलोचनाओं के बावजूद उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि टियर-वन, टू और थ्री शहरों के साथ ही महाराष्ट्र के छोटे शहरों और गांवों के पत्रकार भी भारी दबाव में हैं। जो पत्रकार नक्सल प्रभावित क्षेत्र और रेत माफिया को कवर करते हैं, उनकी स्टोरीज कभी अखबारों में नहीं आती है।

यह पूछे जाने पर कि बिना सीमा रेखा लांघे सोशल मीडिया की ताकत को कैसे अधिकतम बढ़ाया जा सकता है, स्मिता प्रकाश का कहना था कि सिर्फ कानूनों के माध्यम से इसका सही इस्तेमाल किया जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि मीडिया टेक्नोलॉजी के साथ विकसित होता है और जो नई-नई पहल करते रहेंगे, वे ही अस्तित्व में रह पाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या न्यूज टेलिविजन पर सच बताया जा रहा है, स्मिता प्रकाश ने कहा कि लोगों को यह देखना होगा कि कौन सा न्यूज संस्थान कंटेंट को परोसने से पहले उसकी कई स्तर पर जांच करता है और कौन सा अखबार ज्यादा से ज्यादा दृष्टिकोण सामने रखता है, न कि कोई एक नजरिया।


टैग्स स्मिता प्रकाश एएनआई न्यूज एजेंसी गवर्नेंस नाउ कैलाशनाथ अधिकारी विजिनरी टॉक सीरीज विजिनरी टॉक कैलाश अधिकारी
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

2 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

13 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

14 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago