होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 13 फरवरी को होगी संसदीय समिति की बैठक, MIB के बजट को लेकर होगी चर्चा
13 फरवरी को होगी संसदीय समिति की बैठक, MIB के बजट को लेकर होगी चर्चा
'संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी' पर संसदीय समिति की बैठक 13 फरवरी को निर्धारित की गई है, जिसकी अध्यक्षता निशिकांत दुबे करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
'संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी' पर संसदीय समिति की बैठक 13 फरवरी को निर्धारित की गई है, जिसकी अध्यक्षता निशिकांत दुबे करेंगे। इस बैठक में सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) और संचार मंत्रालय (डाक विभाग) के प्रतिनिधियों से 2024-25 के लिए अनुदान की मांगों (Demands for Grants) पर मौखिक साक्ष्य लिए जाएंगे।
14 फरवरी को, समिति इसी विषय पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों से मौखिक साक्ष्य लेगी।
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी समिति 24 समितियों में से एक है, जो सरकार के कार्यों की निगरानी में सहायता करती है। इसे लोकसभा के नियम 331C के तहत गठित किया गया था। यह संचार मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) से संबंधित मामलों की समीक्षा करती है।
MIB के 'अनुदान की मांगों' (Demands for Grants) का अर्थ उस बजट से है, जिसकी मंत्रालय ने मांग की है। इसमें ऑनलाइन विज्ञापनों, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और डिजिटल कंटेंट के नियमन से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।
2024-25 के लिए, MIB का बजट 4,342.55 करोड़ रुपये तय किया गया था, जो 2023-24 में आवंटित 4,692 करोड़ रुपये से 349.45 करोड़ रुपये कम है। यह जानकारी पिछले संसदीय रिपोर्ट के अनुसार दी गई है।
टैग्स