होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Qyou मीडिया में इस बड़े पद से अलग हुए पंकज राय

Qyou मीडिया में इस बड़े पद से अलग हुए पंकज राय

पंकज राय को ब्रॉडकास्टिंग में मीडिया सेल्स का 17 वर्षों का अनुभव है। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'द क्यू नेटवर्क' (The Qyou Network ) (ब्रॉडकास्ट, गेमिंग व सीटीवी) के हेड और 'द क्यू एंड गेमिंग सॉल्यूशंस' (The Q and Gaming Solutions) के नेशनल हेड पंकज राय ने दो साल से अधिक के कार्यकाल के बाद ऑर्गनाइजेशन को अलविदा कह दिया है।  

अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर न्यूज साझा करते हुए राय ने लिखा, “आज QYOU मीडिया में मेरा आखिरी दिन है और यह एक खट्टा-मीठा ऐहसास है। जैसे ही मैं अपनी जर्नी को याद करता हूं, मुझे यहां अपना पहला दिन और उसके बाद से हुए सभी अद्भुत अनुभव याद आ जाते हैं।''

उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपने सभी क्लाइंट्स और बिजनेस पार्टनर्स का भी आभारी हूं, जिन्होंने इस यात्रा में हमारा सपोर्ट किया है। हालांकि, मुझे कहना होगा कि टीम का नेतृत्व टीम के बिना कुछ भी नहीं है। इसलिए, हमेशा मेरे आस पास खड़े रहने और मुझ पर विश्वास करने के लिए मेरी अद्भुत टीम को धन्यवाद। राय ने कहा, मैं QYOU मीडिया में बिताए गए समय को हमेशा याद रखूंगा और अपने करियर के अगले अध्याय की ओर बढ़ते हुए सीख और अनुभवों को अपने साथ ले जाऊंगा।''

राय को ब्रॉडकास्टिंग में मीडिया सेल्स का 17 वर्षों का अनुभव है। अतीत में, उन्होंने अपने अब तक के करियर का ज्यादा समय 'जी एंटरटेनमेंट' के साथ बिताया है। वह हिंदी मूवी चैनल- 'जी सिनेमा' के लिए नॉर्थ व ईस्ट के जोनल हेड थे। उन्होंने दो हिंदी मूवी चैनल '&पिक्चर्स' और 'जी बॉलीवुड' को लॉन्च कराने में अहम योगदान दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'मिड-डे' और 'पीपल इंटरएक्टिव' के साथ भी काम किया है।

राय MICA, अहमदाबाद से डिजिटल मार्केटिंग व कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

  


टैग्स द क्यू नेटवर्क द क्यू एंड गेमिंग सॉल्यूशंस
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago