होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर अब ‘Publive’ से जुड़े पंकज राय
चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर अब ‘Publive’ से जुड़े पंकज राय
पंकज राय इससे पहले ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ में ‘विऑन’ और ‘जी बिजनेस’ के बिजनेस हेड पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्होंने कुछ समय पूर्व इस्तीफा दे दिया था
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में ‘विऑन’ (WION) और ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) के बिजनेस हेड पद से इस्तीफा देने के बाद पंकज राय ने अपनी नई पारी AI-संचालित डिजिटल एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म ‘Publive’ से शुरू की है। यहां उन्हें चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) के रूप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि पंकज राय को मीडिया सेल्स और डिजिटल स्ट्रैटेजी का करीब दो दशक का अनुभव है। ‘Publive’ में अपनी इस भूमिका में वह ब्रैंड सेल्स को लीड करेंगे और ब्रैंड्स के कंटेंट-आधारित विकास में मदद करेंगे। उनके अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण से ‘Publive’ के बाजार विस्तार और साझेदारियों को मज़बूती मिलेगी।
इस नियुक्ति के बारे में ‘Publive’ के फाउंडर और सीईओ मानवदीप सिंह ने कहा, ‘हम पंकज को अपनी टीम में शामिल करके बेहद उत्साहित हैं। उनके अनुभव और रणनीतिक सोच से हमारी विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।’
वहीं, पंकज राय का कहना है, ‘Publive डिजिटल पब्लिशिंग को AI-ड्रिवन इनोवेशन के जरिए नए स्तर पर ले जा रहा है। इस ऊर्जावान टीम का हिस्सा बनकर मैं उत्साहित हूं और ब्रैंड्स को कंटेंट-आधारित ग्रोथ में सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’
बता दें कि 'जी मीडिया' से पहले पंकज राय दो साल से अधिक समय तक 'द क्यू नेटवर्क' (The Qyou Network ) (ब्रॉडकास्ट, गेमिंग व सीटीवी) में ब्रांच हेड और 'द क्यू एंड गेमिंग सॉल्यूशंस' (The Q and Gaming Solutions) में नेशनल हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'मिड-डे' (Mid-day) और 'पीपल इंटरएक्टिव' (People Interactive) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है।
टैग्स