होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18 को अलविदा बोलकर पांडुरंग नायक ने शुरू किया नया सफर
नेटवर्क18 को अलविदा बोलकर पांडुरंग नायक ने शुरू किया नया सफर
पांडुरंग को विभिन्न कंपनियों में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘कॉग्निजेंट’, ‘माइक्रोसॉफ्ट’, ‘टाइम्स इंटरनेट’ और ‘फोर्क मीडिया’ कंपनियों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शामिल ‘नेटवर्क18’ (Network18) से एक बड़ी खबर है। खबर यह है कि समूह की डिजिटल शाखा ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ (Network18 Digital) के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पांडुरंग नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अब अपना नया सफर ‘एमेजॉन वेव सर्विसेज’ (Amazon Web Services) के साथ शुरू किया है। उन्होंने यहां पर बतौर इंडिया हेड (Startup Solution Architects) जॉइन किया है।
नायक ने ‘नेटवर्क18’ (डिजिटल) को अप्रैल 2019 में जॉइन किया था। यहां वह ‘नेटवर्क18’ के सीईओ (डिजिटल) और प्रेजिडेंट (कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी) पुनीत सिंघवी को रिपोर्ट करते थे।
पांडुरंग को विभिन्न कंपनियों में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह ‘कॉग्निजेंट’, ‘माइक्रोसॉफ्ट’, ‘टाइम्स इंटरनेट’ और ‘फोर्क मीडिया’ जैसी कंपनियों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। ‘नेटवर्क18’ (डिजिटल) से पहले वह ‘फोर्क मीडिया’ में चीफ ऑपरेटिंग एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पांडुरंग ने कर्नाटक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
टैग्स नेटवर्क18 पांडुरंग नायक चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर एमेजॉन वेब सर्विसेज