होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाञ्चजन्य ‘आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’ आज दिल्ली में

पाञ्चजन्य ‘आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’ आज दिल्ली में

कार्यक्रम में जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी समेत शीर्ष नेता और उद्योग विशेषज्ञ 'Policy–Innovation–Implementation' थीम पर भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर भविष्य पर चर्चा करेंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विज़न पर विचार-विमर्श को नई गति देने के उद्देश्य से 15 सितंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में ‘पाञ्चजन्य आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। 'Policy–Innovation–Implementation' थीम पर आधारित यह विशेष सम्मेलन द अशोक होटल, चाणक्यपुरी में प्रातः 11 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में राजनीति, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य व वरिष्ठ प्रचारक मुकुल कानिटकर, अमृता अस्पताल फरीदाबाद के प्रशासनिक निदेशक स्वामी निजामृतानंद पुरी, एनसीआईएसएम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रघुराम भट्ट, तथा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हेमंत जैन अपने विचार साझा करेंगे।

इस कॉन्फ्लुएंस में कई सत्र होंगे, जिनमें '100 Years RSS' पुस्तक का विमोचन भी शामिल है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की चुनौतियां, नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क और जल संसाधन प्रबंधन तथा उद्योग जगत की संभावनाओं पर विशेष पैनल चर्चाएं होंगी।

दी गई जानकारी के मुताबिक, इस आयोजन का मूल उद्देश्य है—‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने के लिए नीति-निर्माण, नवाचार और क्रियान्वयन पर एक ठोस रोडमैप तैयार करना। पाञ्चजन्य का यह प्रयास नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के नेताओं को एक ही मंच पर लाकर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश करेगा।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है