होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उफ्फ! मंत्री से पूछा सवाल, तो जवाब में एंकर को जड़ दिया थप्पड़
उफ्फ! मंत्री से पूछा सवाल, तो जवाब में एंकर को जड़ दिया थप्पड़
टीवी एंकर ने सवाल पूछा, जिस पर मंत्रीजी आगबबूला हो गए और फिर जवाब में एंकर को ही जड़ दिया थप्पड़
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह घटना फैसलाबाद में आयोजित एक शादी समारोह में हुई, जहां इमरान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी भी मौजूद थे और वे पाकिस्तान के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात कर रहे थे.
फैसलाबाद में एक शादी समारोह में फवाद चौधरी व पाकिस्तान के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता आपस में बातें कर रहे थे। इसी बीच एक टीवी चैनल के एंकर वहां पहुंच गए। टीवी एंकर ने उनसे टिकटॉक स्टार हरीम शाह को लेकर कोई सवाल पूछा, जिस पर चौधरी आगबबूला हो गए और एंकर को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ पड़ने के बाद एंकर और फवाद चौधरी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। समारोह में मौजूद लोगों ने दोनों को एक-दूसरे से दूर कर मामला शांत कराया।
हालांकि इसके बाद फवाद चौधरी ने कहा कि ऐसे एंकर का पत्रकारिता से कोई लेना-देना नहीं है। पत्रकारिता में घुसे ऐसे लोगों को बेनकाब करना उनका फर्ज है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक फवाद चौधरी इससे पहले भी एक समारोह में एक अन्य एंकर को थप्पड़ मार चुके हैं।
टैग्स एंकर पाकिस्तान फवाद चौधरी थप्पड़