होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने पत्रकार पेंशन योजना में सहयोग का दिया आश्वासन

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने पत्रकार पेंशन योजना में सहयोग का दिया आश्वासन

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने राज्य में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू कराने को लेकर हर संभव प्रयास करने का वादा किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने राज्य में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू कराने को लेकर हर संभव प्रयास करने का वादा किया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही, जिसे राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण बोर्ड (NJWB), दूरदर्शन केंद्र, आकाशवाणी (AIR), DAVP की क्षेत्रीय प्रचार शाखा और एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह राज्य के हर जिले में प्रेस क्लब स्थापित करने की मांग को पूरा करने के जो भी करना पड़ेगा, वो करेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि *"डिजिटलीकरण के इस युग में पत्रकारिता का स्वरूप बदल गया है, लेकिन इसका मूल उद्देश्य वही है। साथ ही मीडिया की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।"* उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे भ्रामक समाचारों के प्रसार से बचें।  

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कहा कि वे भुवनेश्वर में एक 'संवादिका भवन' के निर्माण के लिए अपना पूरा सहयोग देंगी।  

इस अवसर पर NJWB ने 33 वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन प्रदान की और 2023 में अपनी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सात पत्रकारिता छात्रों को सम्मानित किया।  

कार्यक्रम में ओड़िया दैनिक 'सत्य रा स्वर' (Satya Ra Swar) के संपादक निर्भय नवीन दास को 'उत्कल संवादिका रत्न सम्मान 2024' से सम्मानित किया गया।  

NJWB के अध्यक्ष पड़ोश पटनायक, महासचिव सनत मिश्रा और उपाध्यक्ष प्रद्युम्न महंती ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

टैग्स पत्रकार रघुवर दास पेंशन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है