होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब कैसे वित्त मंत्रालय से खबरें निकालेंगे पत्रकार, सरकार ने यूं कसा 'शिकंजा'

अब कैसे वित्त मंत्रालय से खबरें निकालेंगे पत्रकार, सरकार ने यूं कसा 'शिकंजा'

कभी बीजेपी की धाकड़ प्रवक्ता रहीं निर्मला सीतारमण एक समय पत्रकारों की फेवरेट हुआ करती थीं

अभिषेक मेहरोत्रा 6 years ago

कभी बीजेपी की धाकड़ प्रवक्ता रहीं निर्मला सीतारमण एक समय पत्रकारों की फेवरेट हुआ करती थीं, लेकिन अब वही पत्रकार और उनका बेतकल्लुफाना रवैया मैडम को अखरने लगा है। आखिर अब वो आम प्रवक्ता नहीं रहीं, पहले देश की रक्षा मंत्री बनीं और अब वित्त मंत्री बन गईं। उनके पहले बजट पर जब पत्रकारों ने सवाल उठाने शुरु किए तो वो शायद नाराज हो गईं। कई पत्रकारों ने ट्विटर पर लिख दिया कि नॉर्थ ब्लॉक में जहां फाइनेंस मिनिस्ट्री का दफ्तर है, वहां पत्रकारों की एंट्री बैन कर दी गई है तो उन्होंने एक फरमान जारी किया है।

इस नोटिस में लिखा है कि एंट्री बैन की खबर गलत है, लेकिन अब PIB एक्रिटेड पत्रकार भी बिना अपॉइंटमेंट के अंदर नहीं जा सकते। यानी अब तक जो पत्रकार ऐसे ही किसी अधिकारी सोर्स से खबर निकाल लेते थे, अब वो अंदर जा नहीं पायेंगे। अधिकारी वैसे भी अपॉइंटमेंट देते ही कहां है,और दिया तो वो सब कागजों में दर्ज हो जायेगा और उसकी वजह बतानी पड़ेगी। यानी अनऑफिशियल ख़बरें मिलना बन्द हो जाएंगी। पत्रकार इस फरमान की तुलना इमरजेंसी के दौर के फरमानों से कर रहे हैं।

पत्रकारों को खुश करने के लिए वित्त मंत्री महोदया ने एक ये काम किया है कि बाहर एक वेटिंग रूम बनवा दिया है, जिसमें पानी, चाय, काफी और मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा मिलेगी एसी के साथ। हालांकि पत्रकार समझ रहे हैं कि ये लॉलीपॉप उन्हें दफ्तर और अपने अधिकारियों, कर्मचारियों से दूर रखने की वजह से किया गया है। 

कुल मिलाकर निर्मला सीतारमण ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि उनके विभाग से भी खबरें निकालना आसान नहीं होगा, चाहे इसके लिए उन्हें अपने करीबी पत्रकारों की भी नाराजगी भी क्यों न मोल लेनी पड़े। 

टैग्स निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री नॉर्थ ब्लॉक
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है