होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ निखिल मधोक जॉइन करेंगे एमेजॉन प्राइम वीडियो!
इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ निखिल मधोक जॉइन करेंगे एमेजॉन प्राइम वीडियो!
निखिल मधोक अब एमेजॉन प्राइम वीडियो में अपनी नई पारी शुरू करने जा हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘हॉटस्टार’ (Hotstar) के पूर्व एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट व हेड ऑफ ऑरिजिनल कंटेंट के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके निखिल मधोक अब एमेजॉन प्राइम वीडियो में हिंदी ऑरिजिनल कंटेंट के हेड के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने जा हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वे इस नई जिम्मेदारी को अगले सप्ताह से शुरू कर सकते हैं।
एमेजॉन ने ग्रोथ के नए लेवल में जाने की तैयारी कर ली है, लिहाजा इस कवायद के तहत वह मधोक के टीवी व डिजिटल इकोसिस्टम के गहरे अनुभव का उपयोग करेगा।
बता दें कि मधोक ने चार वर्षों से अधिक समय तक ‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ के ओरिजनल कंटेंट इंजन का नेतृत्व किया। अगस्त 2022 में ‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ को अलविदा कह दिया था। इससे पहले वह ‘स्टार टीवी नेटवर्क’ (Star TV Network) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट थे। ‘स्टार नेटवर्क’ के साथ मधोक की यह दूसरी पारी थी।
‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ (DU) से ग्रेजुएट निखिल मधोक ने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) बेंगलुरु से एमबीए (मार्केटिंग) किया है।
टैग्स हॉटस्टार एमेजॉन प्राइम वीडियो निखिल मधोक