होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबार के संपादक पर कसा 'शिकंजा', शुरू हुआ पूछताछ का दौर

अखबार के संपादक पर कसा 'शिकंजा', शुरू हुआ पूछताछ का दौर

इससे पूर्व अखबार के महाप्रबंधक को जारी किया गया था समन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) प्रमुख अंग्रेजी दैनिक के प्रधान संपादक से लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। एजेंसी की ओर से प्रधान संपादक को पिछले हफ्ते समन जारी किया गया था। बताया जाता है कि अखबार के प्रधान संपादक से 2016 में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान अखबार में पब्लिश कुछ लेखों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा दुबई समेत प्रधान संपादक द्वारा किये गए विदेश दौरों के सिलसिले में भी उनसे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन उनसे पूछताछ की गई। बताया जाता है कि संपादक से आगे भी पूछताछ की जाएगी। 

इससे पूर्व अखबार के महाप्रबंधक को एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिये समन किया गया था। बता दें कि एजेंसी ने 2018 में अलगाववादियों और आतंकवादियों के वित्त पोषण के मामले में छापे मारकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी से संबंधित मामले में हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े का नेतृत्व करने वाले सैयद अली शाह गिलानी के नाती अनीस-उल-इस्लाम को नौ जुलाई को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिये कहा गया है। अनीस के पिता अलताफ शाह उर्फ ‘फंटूश’ गिलानी के दामाद हैं और एक साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स संपादक एडिटर नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए आतंकवाद को फंडिंग
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है