होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया से जुड़े इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महिला संपादक

मीडिया से जुड़े इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महिला संपादक

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया भी आया आगे, सोशल मीडिया पर शेयर किया बयान

पंकज शर्मा 6 years ago

जम्मू-कश्मीर में मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने का आरोप लगाते हुए यहां से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबार ‘कश्मीर टाइम्स’ की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। अनुराधा भसीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राज्य में मोबाइल इंटरनेट और टेलीफोन सेवा सहित संचार के सभी माध्यमों को बहाल किए जाने की मांग की है, ताकि मीडिया सही से अपना कामकाज शुरू कर पाए।

अपनी याचिका में अनुराधा भसीन ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद कश्मीर तथा जम्मू के कुछ जिलों में पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की बेरोकटोक आवाजाही पर लगी पाबंदी में ढील के लिए केंद्र और जम्मू कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिए जाने की मांग की है।

अनुराधा भसीन का कहना है कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद संचार के साधन ठप होने से कश्मीर और जम्मू के कुछ जिले सूचनाओं से पूरी तरह कटे हुए हैं। संचार माध्यम ठप होने और पत्रकारों की आवाजाही पर पाबंदी की वजह से मीडिया के प्रकाशन-प्रसारण पर असर पड़ा है।

याचिका में संपादक का यह भी कहना है कि इन सब हालातों के कारण छह अगस्त से अखबार का कश्मीर संस्करण नहीं छपा है। इससे मीडिया के कामकाज पर एक तरह से पाबंदी लग गयी है। याचिका में इस दिशा में तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है।

वहीं, संपादकों की संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (EGI) ने भी जम्मू-कश्मीर में मीडिया की आजादी बाधित होने को लेकर चिंता जताई है। गिल्ड ने सरकार से घाटी में कम्युनिकेशन को लेकर सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है, जिससे मीडिया को राहत मिल सके। इस बारे में गिल्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक लिखित बयान भी शेयर किया है। गिल्ड द्वारा इस बारे में किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।

टैग्स सुप्रीम कोर्ट एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया जम्मू कश्मीर आर्टिकल 370 कश्मीर टाइम्स अनुराधा भसीन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है