होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / होटल में मिली अखबार के CEO की लाश, पुलिस जांच में ये एंगल भी शामिल

होटल में मिली अखबार के CEO की लाश, पुलिस जांच में ये एंगल भी शामिल

एक दिन पहले ही पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पंकज शर्मा 6 years ago

राजस्थान में जयपुर से पब्लिश होने वाले अखबार ‘बुलेटिन टुडे’ (Bulletin Today) के सीईओ आलोक शर्मा के बारे में एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, जयपुर के सी-स्कीम स्थित शकुन होटल के कमरे में शनिवार की दोपहर उनका शव मिला है। एक दिन पहले ही उन्होंने यहां कमरा किराए पर लिया था।

बताया जाता है कि आर्थिक संकट के चलते आलोक शर्मा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टन के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और इस एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत होटल के कमरे को सीज कर दिया गया है। आलोक शर्मा की इस तरह असामयिक मौत पर पत्रकारों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आलोक शर्मा शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, तब से परिजनों से उनका संपर्क नहीं हुआ था। इसके बाद पत्नी मोनिका ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद अगले दिन होटलकर्मियों ने आलोक शर्मा के बारे में पुलिस को सूचना दी।

बताया जाता है कि पुलिस को होटल के कमरे की तलाशी में छह पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम लिखे हैं और आलोक ने इन्हीं तीनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखा है कि जो चेक दिए थे, वे बाउंस हो गए। इसके अलावा यह जानकारी भी मिली है कि कमरा सिर्फ आलोक शर्मा के नाम से बुक नहीं कराया गया था। कमरा बुक कराने वालों में आलोक के साथ एसएन राव का नाम भी शामिल है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स आत्महत्या आलोक शर्मा बुलेटिन टुडे शकुन होटल शव मिला
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है