होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / News9 ग्लोबल समिट: खुशी है कि भारत का मीडिया समूह आज देश को जर्मनी से जोड़ रहा- पीएम मोदी

News9 ग्लोबल समिट: खुशी है कि भारत का मीडिया समूह आज देश को जर्मनी से जोड़ रहा- पीएम मोदी

News9 ग्लोबल समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने India: Inside the Global Bright Spot विषय पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क TV9 द्वारा आयोजित News9 ग्लोबल समिट जर्मनी के स्टटगार्ट शहर में जारी है। यह आयोजन जर्मनी के ऐतिहासिक फुटबॉल स्टेडियम MHP एरिना में हो रहा है और तीन दिन तक चलेगा। समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने India: Inside the Global Bright Spot विषय पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत-जर्मनी साझेदारी में आज एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है।

पीएम मोदी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत के टीवी9 नेटवर्क ने जर्मनी में इस समिट का आयोजन किया है, और यह देखकर खुशी होती है कि भारतीय मीडिया आज के सूचना युग में जर्मनी और वहां के लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे को बेहतर समझने का अवसर देगा। इसके साथ ही उन्होंने News9 इंग्लिश चैनल के लॉन्च पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

भारत-जर्मनी संबंधों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 में दोनों देशों की साझेदारी के 25 साल पूरे होंगे। जर्मनी ने हाल ही में "फोकस ऑन इंडिया" नामक डॉक्यूमेंट जारी किया है, जो दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक है, जो यह दिखाता है कि दुनिया अब भारत की रणनीतिक भूमिका को पूरी तरह मान्यता दे रही है। इस बदलाव का श्रेय भारत में पिछले 10 सालों से चल रहे "Reform, Perform, Transform" के मंत्र को जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जर्मनी में करीब तीन लाख भारतीय रहते हैं और भारत में 1800 से अधिक जर्मन कंपनियां कार्यरत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत और जर्मनी के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने हर क्षेत्र में नई नीतियां लागू की हैं और 21वीं सदी की तेजी से बढ़ती जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार किया है। हमने व्यापार के लिए बाधाएं कम कीं और Ease of Doing Business में सुधार किया। 30,000 से अधिक पुराने नियमों को खत्म किया गया, बैंकों को मजबूत किया, ताकि सस्ता और समय पर कर्ज मिल सके। जीएसटी लागू करके जटिल टैक्स सिस्टम को सरल बनाया और एक स्थिर व प्रगतिशील नीति का माहौल तैयार किया। यह सब हमारी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए किया गया। आज भारत एक ऐसी मजबूत नींव पर खड़ा है, जिस पर एक विकसित और भव्य भारत का निर्माण होगा, और इसमें जर्मनी एक भरोसेमंद साझेदार बना रहेगा। 

समिट में पीएम मोदी ने कहा कि जर्मनी की प्रगति में मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग का बड़ा योगदान रहा है। भारत भी आज दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ रहा है। Make in India पहल के तहत मैन्युफैक्चरर्स को प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव्स (PLI) दिए जा रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। आज भारत मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी देशों में शामिल है। हम दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर हैं, दूसरे सबसे बड़े स्टील और सीमेंट उत्पादक, और चौथे सबसे बड़े फोर-व्हीलर मैन्युफैक्चरर हैं। भारत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री भी जल्द ही अपनी अलग पहचान बनाएगी। यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, लॉजिस्टिक्स की लागत घटाने और स्थिर शासन के लिए ठोस कदम उठाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी देश की समृद्धि के लिए फिजिकल, सोशल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश जरूरी है।भारत में इन तीनों क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी पर भारत के निवेश और इनोवेशन का प्रभाव आज दुनिया देख रही है। भारत के पास दुनिया का सबसे अनोखा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। भारत अब मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग का हब बन चुका है।

कार्यक्रम के दौरान पीए मोदी ने कहा कि आज भारत में कई जर्मन कंपनियां सक्रिय हैं। मैं इन कंपनियों को भारत में और निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं। साथ ही, उन जर्मन कंपनियों को भी आमंत्रित करता हूं जिन्होंने अब तक भारत में अपना आधार नहीं बनाया है। जैसा कि मैंने Asia Pacific Conference of German Companies में कहा था, भारत की प्रगति के साथ जुड़ने का यही सही समय है।

भारत की रचनात्मकता और जर्मनी की इंजीनियरिंग एक साथ मिलकर दुनिया के लिए नए अवसर पैदा कर सकती है। भारत हमेशा से ही बाहरी दुनिया का स्वागत करता रहा है और सभी को अपने विकास में साझेदार बनाता रहा है। मैं आप सभी को भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने और एक समृद्ध भविष्य के निर्माण में सहयोग करने के लिए आमंत्रित करता हूं। 


टैग्स नरेंद्र मोदी भारत प्रधानमंत्री जर्मनी न्यूज9 ग्लोबल समिट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago