होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जर्मनी में आज से शुरू होगा News9 Global Summit 2024, पीएम मोदी देंगे मुख्य भाषण

जर्मनी में आज से शुरू होगा News9 Global Summit 2024, पीएम मोदी देंगे मुख्य भाषण

जर्मनी के स्टटगार्ट शहर में आज से तीन दिवसीय News9 Global Summit 2024 का आगाज हो रहा है। यह प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन 21-23 नवंबर तक चलेगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जर्मनी के स्टटगार्ट शहर में आज से तीन दिवसीय News9 Global Summit 2024 का आगाज हो रहा है। यह प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन 21-23 नवंबर तक चलेगा और इसे भारत के प्रमुख मीडिया हाउस TV9 Network द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट का मुख्य उद्देश्य भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और स्थायी विकास के लिए साझेदारी के नए आयाम तलाशना है।

PM मोदी देंगे विशेष वर्चुअल भाषण

शिखर सम्मेलन का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वर्चुअल भाषण होगा। पीएम मोदी इस पहल के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे और भारत-जर्मनी के मजबूत संबंधों को नई ऊंचाई देने की जरूरत पर जोर देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने इसी साल फरवरी में ‘What India Thinks Today’ समिट को भी संबोधित किया था।

टीवी9 नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ बरुण दास का संबोधन

टीवी9 नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बरुण दास इस शिखर सम्मेलन की शुरुआत अपने वक्तव्य से करेंगे। उन्होंने इससे पहले अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस तरह के वैश्विक मंच पर साझेदारी को बढ़ावा देना आज की दुनिया में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यह समिट अब हर साल आयोजित होगा, और अगला संस्करण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किए जाने की संभावना है।

ये केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

इस शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (सूचना एवं प्रसारण, रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री और संचार मंत्री) व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे।

अश्विनी वैष्णव अपने भाषण में भारत की टैलेंट, ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी पर आधारित दृष्टि साझा करेंगे और भारत-जर्मनी के बीच सतत सहयोग के लिए संभावनाएं तलाशेंगे। ंतो वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया तकनीक, बुनियादी ढांचे और स्थिरता को भारत-जर्मनी साझेदारी के स्तंभों के रूप में रेखांकित करेंगे।

थीम और सत्र

शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय है "भारत और जर्मनी: सतत विकास के लिए रोडमैप"।

‘India & Germany: Connected for Durable Growth’ सत्र में दोनों देशों के बीच इंजीनियरिंग, तकनीक और नवाचार के माध्यम से दीर्घकालिक आर्थिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

विभिन्न सत्रों में पर्यावरण, तकनीकी सहयोग और व्यापार के अवसरों पर भी विचार-विमर्श होगा।

समिट की मेजबानी

यह समिट जर्मनी के प्रतिष्ठित MHP एरीना में हो रहा है और इसका आयोजन TV9 नेटवर्क द्वारा किया गया है। इसके सह-मेजबान जर्मनी के फुटबॉल क्लब VfB स्टटगार्ट हैं। साथ ही, इस आयोजन को जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य का समर्थन प्राप्त है।

भारत-जर्मनी साझेदारी की नई इबारत

News9 Global Summit के जरिए भारत और जर्मनी के बीच हरित भविष्य, तकनीकी नवाचार और सतत विकास के लिए नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी। इस समिट से दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

News9 Global Summit 2024 का यह पहला संस्करण भारत-जर्मनी संबंधों के भविष्य की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, नीति निर्माता, और उद्योग जगत के दिग्गज अपने विचार साझा करेंगे, जो वैश्विक साझेदारी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


टैग्स बरुण दास टीवी9 नेटवर्क न्यूज9 ग्लोबल समिट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago