होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, मीडिया में क्यों छायी हैं महिला कांस्टेबल की शादी की खबरें

जानें, मीडिया में क्यों छायी हैं महिला कांस्टेबल की शादी की खबरें

पुलिस ने जांच की बात कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ा, एसएसपी ने किया ट्वीट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। वह जाति-धर्म और नौकरी-व्यापार कुछ नहीं देखता है। कुछ ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में तैनात पायल नामक महिला पुलिसकर्मी ने राहुल ठसराना नामक हिस्ट्रीशीटर से शादी कर ली है।

बताया जाता है कि राहुल इस समय जमानत पर है। दोनों शादी के बाद अब अज्ञात जगह पर रह रहे हैं। राहुल ठसराना 2014 में जिले में हुए बहुचर्चित मनमोहन गोयल हत्याकांड में जेल गया था। राहुल जब जेल में बंद था तो अक्सर कोर्ट में पेशी पर आता था। उसे कोर्ट परिसर के बंदी गृह में रखा जाता था। महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी बंदी गृह पर थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि महिला कांस्टेबल अपनी ससुराल ठसराना गांव आती-जाती रहती है, लेकिन हिस्ट्रीशीटर राहुल कभी गांव में नहीं देखा गया। 2014 में दनकौर में हुए व्यापारी मनमोहन गोयल हत्याकांड के बाद पुलिस ने अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें राहुल ठसराना भी शामिल था। उस वक्त खुलासा हुआ था कि राहुल अनिल दुजाना गिरोह का शार्प शूटर है। जमीन विवाद में अनिल दुजाना ने शूटरों से व्यापारी की हत्या कराई थी।

वहीं, शुरुआती जांच में पुलिस का दावा है कि महिला कांस्टेबल जनपद में तैनात नहीं है। वह किसी अन्य जनपद में तैनात है या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस बारे में एसएपी नोएडा वैभव कृष्ण का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर में तैनात किसी महिला कांस्टेबल के हिस्ट्रीशीटर के साथ शादी की खबरें मीडिया में चल रही हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस तरह की कोई कांस्टेबल जिले में तैनात नहीं है। फोटो में दिखाई गई लड़की कांस्टेबल है, अभी यह भी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है।

एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा इस बारे में किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।  

टैग्स वैभव कृष्ण महिला कांस्टेबल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है