होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा देने के लिए ‘NBF’ ने की अब ये पहल

ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा देने के लिए ‘NBF’ ने की अब ये पहल

इससे पहले टीवी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स की डिजिटल शाखाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने और उन्हें दूर करने के लिए ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ ने एक उप-समिति बनाई थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे सुलझाने और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के हितों की रक्षा के लिए गठित ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) ने संपादकीय स्वतंत्रता को बनाए रखने और ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स के व्यावसायिक हितों को सुनिश्चित करने के लिए अपने स्पेशल वेंचर ‘डिजिटल न्यूज फेडरेशन’ (DNF) को लॉन्च करने की घोषणा की है।

दरअसल, टीवी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स की डिजिटल शाखाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने और उन्हें दूर करने के लिए एनबीएफ ने एक उप-समिति बनाई थी। डिजिटल न्यूज मीडिया इंडस्ट्री की जरूरतों और मुद्दों को समझते हुए ‘एनबीएफ’ ने उप-समिति के दायरे का विस्तार किया है और स्वतंत्र डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स के साथ-साथ उनके सम्मानित सदस्यों को भी इसमें शामिल करने का निर्णय लिया है।

बतााया जाता है कि ‘डीएनएफ’ का उद्देश्य डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स के सामूहिक हितों के साथ खड़ा होना है, क्योंकि न्यूज मीडिया की खपत में काफी बड़ा बदलाव आया है। ऐसे में ‘डीएनएफ’ के गठन का उद्देश्य इंडस्ट्री के लिए एक पारदर्शी, गतिशील और नैतिक स्व-विनियमित पत्रकारिता मानकों का निर्माण करना है।

इस नई पहल के बारे में ‘24न्यूज’ के श्रीकंदन नायर का कहना है, ‘भारत में न्यूज प्लेटफॉर्म्स अब गलत सूचना या साइबर बुलिंग के अनैतिक प्रसार में जाए बिना पूरी स्वतंत्रता के साथ काम कर सकते हैं। डिजिटल न्यूज ब्रॉडकास्ट को ब्रॉडकास्ट न्यूज नेटवर्क की तरह आत्मसंयम के साथ काम करना चाहिए।’ 

‘Odisha Television Ltd’ के मैनेजिंग डायरेक्टर जगी पांडा का कहना है, ‘पिछले एक दशक में न्यूज और मीडिया परिदृश्य में काफी परिवर्तन हुए हैं। सभी प्रिंट और ब्रॉडकास्ट न्यूज आउटलेट्स ने इन परिवर्तनों को अपना लिया है। इस विकास में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए एनबीएफ ने न्यूज इंडस्ट्री के लिए सही समय पर डीएनएफ लॉन्च किया है।’

‘Prag News’ के फाउंडर संजीव नारायण का कहना है, ‘डीएनएफ की लॉन्चिंग से देश भर के डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स को काफी प्रोत्साहन मिलेगा, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में पाठकों और दर्शकों की संख्या में वृद्धि देखी है।’ ‘Fourth Dimension’ के सीईओ शंकर बी. का कहना है, ‘इस घोषणा से मैं बेहद खुश और रोमांचित हूं। एनबीएफ हमेशा दूसरों से आगे रहा है और अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छूता रहेगा।’

वहीं, इस बारे में ‘iTV Network’ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा का कहना है, ‘मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन ने ‘Webnyay’ के तकनीकी सहयोग से डीएनएफ लॉन्च किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह नई पहल डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स के सामूहिक हितों के लिए काम करेगी।  मुझे उम्मीद है कि इससे देश में डिजिटल मीडिया के लिए एक पारदर्शी और गतिशील ईको-सिस्टम बनाने में भी मदद मिलेगी।’

‘TV9 Network’ के एमडी और सीईओ व ‘डीएनएफ’ के वाइस प्रेजिडेंट बरुण दास का इस बारे में कहना है, ‘टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ ही रैखिक (linear) और गैर-रेखीय (non-linear) न्यूज को विभाजित करने वाली रेखा तेजी से गायब हो रही है। ब्रॉडकास्ट और डिजिटल को दो अभिसरण दृष्टिकोणों के रूप में कल्पना करने का यह सबसे उपयुक्त समय है, जो न्यूज के निर्माण, वितरण और मुद्रीकरण को बढ़ावा देता है। डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स को एक नई सर्वव्यापी पहचान के लिए डिजिटल न्यूज फेडरेशन (डीएनएफ) में शामिल करना समय की मांग है। डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स को रेवेन्यू के मामले में अभी तक उनकी उचित भागीदारी नहीं मिली है। डीएनएफ अपने सदस्यों की ओर से सभी हितधारकों के साथ संवाद शुरू करके उस दिशा में काम करेगा।’ 

इस बारे में ‘न्यूज नेशन’ के मनोज गैरोला का कहना है, ‘हम न्यूज ब्रॉडकास्टर फेडरेशन की पहल डीएनएफ का स्वागत करते हैं। न केवल टीवी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स का डिजिटल विंग इसका हिस्सा होगा, बल्कि कई डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स का भी हमारे साथ जुड़ने का स्वागत किया जाएगा। डीएनएफ पूरे डिजिटल न्यूज पब्लिकेशिंग ईको सिस्टम में पहला स्व-नियामक निकाय होगा जो इंडस्ट्री को अत्यधिक लाभान्वित करेगा।’ 

गौरतलब है कि डीएनएफ ‘NBF’ और देश के अग्रणी शिकायत निवारण और ऑनलाइन विवाद समाधान ईकोसिस्टम ‘Webnyay’ का जॉइंट वेंचर है। डीएनएफ ने 100 से ज्यादा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ अपनी शुरुआत की है। डीएनएफ को लॉन्च करने का निर्णय एनबीएफ की गवर्निंग बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता इसके फाउंडिंग प्रेजिडेंट अरनब गोस्वामी ने की।

इस बारे में, ‘Webnyay’ के फाउंडर विश्वम जिंदल का कहना है, ‘यह Webnyay के लिए सौभाग्य की बात है कि वह आसान और निर्बाध तरीके से शिकायतों और विवादों को हल करने के लिए एनबीएफ को टेक्नोलॉजी समेत अन्य सपोर्ट प्रदान कर रहा है।’


टैग्स न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन एनबीएफ न्यूज टीवी ब्रॉडकास्टर्स डिजिटल न्यूज फेडरेशन डीएनएफ
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago