होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘अडानी‘ समूह के ऐलान के बाद NDTV के शेयर भर रहे ‘उड़ान’
‘अडानी‘ समूह के ऐलान के बाद NDTV के शेयर भर रहे ‘उड़ान’
मीडिया और न्यूज ब्रॉडकास्टर ‘एनडीटीवी’ (NDTV) का शेयर मूल्य बुधवार को ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) पर 14 साल के उच्चतम स्तर 384.50 रुपये पर पहुंच गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
मीडिया और न्यूज ब्रॉडकास्टर ‘एनडीटीवी’ (NDTV) का शेयर मूल्य बुधवार को ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) पर 14 साल के उच्चतम स्तर 384.50 रुपये पर पहुंच गया। ‘एनडीटीवी’ के शेयरों में यह उछाल ‘अडानी’ (Adani) समूह द्वारा इस मीडिया कंपनी में हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा के बाद आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘एनडीटीवी’ के शेयर पांच फीसदी अपर सर्किट पर बंद हुए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ‘बीएसई’ पर कंपनी का बाजार मूल्य 117.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 2478.92 करोड़ रुपये हो गया। ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज‘ (एनएसई) पर ‘एनडीटीवी‘ में 4.99 फीसदी का उछाल देखा गया।
बता दें कि ‘अडानी ग्रुप’ की सहायक कंपनी ‘एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड’ (AMNL) ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में अप्रत्यक्ष रूप से 29.18 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही कहा है कि अलग से 26 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाया जाएगा।
हालांकि, ‘एनडीटीवी’ मैनेजमेंट की ओर से जारी एक इंटरनल कम्युनिकेशन में कहा गया है कि इस अधिग्रहण को बिना उनकी (प्रणय रॉय और राधिका रॉय) की सहमति और बिना किसी पूर्व नोटिस के किया गया है।
टैग्स एनडीटीवी अडानी राधिका रॉय प्रणय रॉय अधिग्रहण विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड एमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड