होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता छोड़ न्यूज एंकर निदा अहमद ने थामा कांग्रेस का दामन, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

पत्रकारिता छोड़ न्यूज एंकर निदा अहमद ने थामा कांग्रेस का दामन, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

हिंदी नेशनल न्यूज चैनल 'न्यूज इंडिया' में सीनियर प्रड्यूसर कम एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहीं निदा अहमद ने यहां से बाय बोलकर अब राजनीति की ‘पिच’ पर कदम रखा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

हिंदी नेशनल न्यूज चैनल 'न्यूज इंडिया'  (NEWS INDIA) में सीनियर प्रड्यूसर कम एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहीं निदा अहमद ने यहां से बाय बोलकर अब राजनीति की ‘पिच’ पर कदम रखा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता जॉइन कराई। पार्टी ने उन्हें संभल सीट से अपना उम्मीदवार भी तय कर दिया है। 

निदा अहमद (Nida Ahmed) ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, ‘मैं तहे दिल से पार्टी का शुक्रिया अदा करते हुए पार्टी को विश्वास दिलाना चाहूंगी कि जो भरोसा पार्टी ने मुझ पर जताया है, मैं उसको अपनी पूरी ईमानदारी और सामर्थ्य से इस विश्वास पर खरा उतरने की हर सम्भव कोशिश करूंगी। इस बार कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में हमने आधी आबादी की जंग लड़ने की ठानी है, हमारी जंग आगे ऐसे ही जारी रहेगी। लड़की वह होती है जो अपने हौसले से तकदीर को बदल देती है। मैं समाज में महिलाओं को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक करूंगी।’

बता दें कि निदा अहमद ने ‘इंडिया न्यूज’ को अलविदा कहकर कुछ महीने पहले 'न्यूज इंडिया'  से अपनी पारी की नई शुरुआत की थी। ‘इंडिया न्यूज‘ से पहले निदा अहमद ‘जी यूपी-उत्तराखंड’ में एंकर कम प्रड्यूसर की जिम्मेदारी निभा रही थीं। वहीं, ‘जी यूपी-उत्तराखंड’ में शामिल होने से पहले निदा अहमद अक्टूबर 2018 से 2020 तक इंडिया टुडे ग्रुप के ‘तेज’ न्यूज चैनल की टीम हिस्सा थीं। ‘तेज’ में वह सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। यूपी-उत्तराखंड के रीजनल न्यूज चैनल ‘न्यूज 1 इंडिया’ से निदा यहां पहुंची थीं। इससे पहले निदा अहमद ने ‘समाचार प्लस’ में बतौर एंकर करीब दो साल काम किया।

निदा अहमद ने अपने करियर की शुरुआत क्राइम रिपोर्टर के रूप में की थी। 'इंडिया न्यूज' 'जी यूपी उत्तराखंड, 'जी सलाम' 'तेज', 'समाचार प्लस', के अतिरिक्त निदा 'ईटीवी नेटवर्क' NETWORK18 और 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' में भी काम कर चुकी हैं। निदा ने 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' से अपने करियर की शुरुआत बतौर असिसटेंट प्रड्यूसर की थी, जहां से ही उन्होंने एंकरिंग की बारीकियों को सीखा और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई।

निदा अहमद का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुआ था। उनके दादा लगातार 25 साल तक संभल के चेयरमैन रहे। उनके पिता टीचर और मां हाउस वाइफ हैं। यहां तक आने का सबसे बड़ा श्रेय अगर वो किसी को देना चाहती हैं तो वो खुद बोलती हैं कि मैं जिसकी वजह से यहां हूं वो हैं उनके पति रजा अहमद, जो कि उनके लिए हमेशा एक अच्छे दोस्त की तरह खड़े रहे, क्योंकि निदा आगे पढ़ना चाहती थीं लेकिन बारहवीं के बाद ही शादी हो जाने के कारण पढ़ाई बीच में छूट गई। लेकिन निदा अहमद ने हार नहीं मानी। शादी के बाद वो दिल्ली आ गईं और एक बेटे को जन्म देने के बाद निदा ने अपने पति के सामने आगे पढ़ायी करने और जीवन में कुछ बनने की इच्छा जाहिर की और उस दिन से लेकर आज तक उनके पति का सपोर्ट हमेशा उनके साथ रहता है। शादी के बाद अपनी आगे की पढ़ाई करके और साथ ही अपने घर की भी सारी जिम्मेदारियां उठाते हुए निदा आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। निदा अहमद को मीडिया इंडस्ट्री में भी काफी पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।


टैग्स इंडिया न्यूज कांग्रेस एंकर निदा अहमद विधानसभा चुनाव यूपी चुनाव राजनीतिक पार्टी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago