होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी के भाषण को लेकर एंकर से हो गई 'बड़ी' गलती, अब उड़ रहा मजाक

मोदी के भाषण को लेकर एंकर से हो गई 'बड़ी' गलती, अब उड़ रहा मजाक

आम चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था भाषण

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

खबर पढ़ने के दौरान कई बार एंकर्स से कुछ इस तरह की गलतियां हो जाती हैं कि वे लोगों के बीच चर्चा का सबब बन जाते हैं। पाकिस्तान के एक टीवी एंकर का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के न्यूज चैनल 'ARY News' के एंकर ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने भाषण में कहे गए अभिनंदन शब्द को विंग कमांडर अभिनंदन समझ लिया। इसके बाद से न्यूज एंकर अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कई बार अभिनंदन शब्द का इस्तेमाल किया। बस यहीं एंकर से गलती हो गई और उसने इस शब्द को विंग कमांडर अभिनंदन से जोड़ दिया।

दरअसल, पाकिस्तान की एक पत्रकार @nailainayat (नायला इनायत) द्वारा इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो शेयर किया गया है। इस विडियो में न्यूज एंकर का कहना है, 'नरेंद्र मोदी जीतने के बाद भी अभिनंदन को नहीं भूले हैं। उन्होंने पाकिस्तान के हाथों गिरफ्तार पायलट को हीरो के तौर पर पेश किया है और अपने भाषण के दौरान मोदी बार-बार अभिनंदन को हीरो के तौर पर पेश करते रहे।' जबकि इसके बाद दिखाए गए एक अन्य विडियो में पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे हैं, ‘भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक साथी कोटि-कोटि अभिनंदन का आभारी है, जिसने निस्वार्थ भाव से लोकतंत्र का झंडा ऊंचा रखा।'

नायला इनायत के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी पाकिस्तानी मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विंग कमांडर अभिनंदन Naila Inayat नायला इनायत
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

23 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है