होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे समूह की महिला पत्रकार ने एंकरिंग छोड़ने के सवाल पर दिया ये 'करारा' जवाब

इंडिया टुडे समूह की महिला पत्रकार ने एंकरिंग छोड़ने के सवाल पर दिया ये 'करारा' जवाब

न्यूज एंकर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया घटना का जिक्र

नीरज नैयर 6 years ago

‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम ने इस्लाम का हवाला देकर बॉलिवुड से नाता क्या तोड़ा, उन मुस्लिम महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई, जो ऐसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं, जिन्हें इस्लाम या कहें कि तथाकथित धर्म के ठेकेदारों ने ‘हराम’ की श्रेणी में रखा है। कुछ ऐसी ही परेशानी का सामना इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का चर्चित चेहरा मानी जाने वालीं निदा अहमद भी कर रही हैं। उन्हें लगातार मीडिया छोड़ने के लिए धमकियां मिल रहीं हैं। निदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका जिक्र भी किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वो ऐसी धमकियों से डरने वालीं नहीं हैं।

‘इंडिया टुडे’ ग्रुप के न्यूज चैनल ‘तेज’ से बतौर एंकर जुड़ीं निदा पाकिस्तानी मीडिया की खिंचाई के अपने ‘तौबा-तौबा’ विडियो को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। उनके इस विडियो को काफी पसंद किया गया था। अब जिस अंदाज़ में उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब दिया है, उसे भी सराहना मिल रही है। निदा ने एक विडियो के माध्यम से अपनी बात कही है। इस विडियो में उन्होंने खुद को निशाना बनाने वालों पर जमकर निशाना साधा है, साथ ही जायरा वसीम को भी खरी-खोटी सुनाई है। विडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘मैं नहीं मानूंगी किसी की बात। वो जायरा थी, मैं निदा अहमद हूं। नहीं डरती किसी फतवे से।’

निदा अहमद का कहना है कि चूंकि बॉलिवुड छोड़ने का जायरा का निजी फैसला था, इसलिए वो इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन अब जब लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं, तो वो जायरा से कुछ सवाल पूछने पर मजबूर हैं। विडियो की शुरुआत में ही निदा ने उन्हें एंकरिंग छोड़ने की सलाह देने वालों को जमकर लताड़ा, उन्होंने कहा, ‘आप होते कौन हैं मुझे नसीहत देने वाले? ये आप तय नहीं करेंगे कि मुझे क्या करना है, कैसे करना है और न ही आप तय करेंगे कि मुझे एंकरिंग करनी चाहिए या नहीं। अल्लाह की राह में मैं क्या सही कर रहीं हूं और क्या गलत, ये आप तय नहीं करेंगे’।

अपने आलोचकों को करारा जवाब देने के बाद निदा ने जायरा वसीम की भी क्लास लगाई। उन्होंने अपने विडियो में जायरा से पूछा कि अब जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है तो क्या वो बॉलिवुड से कमाई गई शौहरत और दौलत वापस लौटाएंगी? इसके बाद निदा अहमद ने उन लोगों से भी सवाल किया जो उन्हें जायरा वसीम से प्रेरणा लेकर एंकरिंग छोड़ने को कह रहे हैं। निदा ने कहा, ‘मैं जायरा वसीम से प्रेरणा क्यों लूं, मैं वहीदा रहमान से प्रेरणा लेकर अपना नाम रोशन करना क्यों नहीं सीखूं? मैं निदा अहमद हूं, अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीती हूं। कुछ लोगों का कहना है कि मेरे खिलाफ फ़तवा जारी होगा, मैं किसी फतवे से डरने वाली नहीं हूं। कान खोलकर सुन लीजिये, मैं जैसे थी, वैसी हूं और वैसी ही रहूंगी।’

निदा अहमद का विडियो आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स निदा अहमद न्यूज एंकर जायरा वसीम दंगल गर्ल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago