होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee समूह से वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा को लेकर आई ये खबर
Zee समूह से वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा को लेकर आई ये खबर
मार्च 2017 में संजय बरागटा ने जी मीडिया जॉइन किया था। तब उन्हें नोएडा में इंटिग्रेटेड मल्टीमीडिया न्यूजरूम (Integrated Multimedia Newsroom) का एडिटर बनाया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
जी मीडिया से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक समूह से वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा ने इस्तीफा दे दिया है। संजय की ये पारी करीब दो साल की रही।
गौरतलब है कि मार्च 2017 में संजय बरागटा ने जी मीडिया जॉइन किया था। तब उन्हें नोएडा में इंटिग्रेटेड मल्टीमीडिया न्यूजरूम (Integrated Multimedia Newsroom) का एडिटर बनाया गया है। उनकी नियुक्त जी मीडिया की उस पहल के लिए हुई जिसके तहत पूरे देश में फैले जी मीडिया के जाल को एक इंटिग्रेटेड मल्टीमीडिया न्यूजरूम के जरिए बेहतर तरीके से प्रयुक्त किया जाएगा। पर शायद कंपनी को अब ये प्रयोग ज्यादा लाभाकारी नहीं लग रहा है। वैसे यहां ये भी उल्लेखनीय है कि अब जवाहर गोयल के नेतृत्व में जी मीडिया में कॉस्ट कटिंग का दौर भी चल रहा है।
जी मीडिया से जुड़ने से पहले संजय देश के नंबर वन चैनल ‘आजतक’ का हिस्सा थे। वे यहां इनपुट डेस्क के इंचार्ज के पद पर अक्टूबर 2013 से कार्यरत थे।
दो दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे संजय ‘बीबीसी’, ‘इंडिया टीवी’ और सहारा के चैनल ‘समय’ के साथ काम कर चुके हैं। वे टीवी पत्रकारिता का चर्चित नाम है। अपने पत्रकारिता करियर में वे रिपोर्टर, एंकर, इनपुट हेड और चैनल हेड की भूमिका निभा चुके हैं।
‘आजतक’ से पहले वे ‘इंडिया टीवी’ के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वे यहां अक्टूबर, 2011 से अक्टूबर, 2013 तक रहे।
संजय को अपने करियर की शुरुआत में ही ‘बीबीसी’ के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने अक्टूबर, 1996 से जनवरी, 1998 तक बीबीसी के साथ बतौर रिपोर्टर कम प्रड्यूसर काम किया। इसके बाद वे हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के साथ बतौर डिप्टी एडिटर के जुड़ गए और 9 सालों से भी ज्यादा समय तक काम किया। इस दौरान उन्होंने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज और इंटरव्यूज भी किए।
इसके बाद वे सहारा समय नेटवर्क के नेशनल न्यूज चैनल ‘समय’ के चैनल हेड बने और इस दौरान उन्होंने प्राइम टाइम शो ‘प्राइम नाइन’ (Prime Nine) को होस्ट भी किया। यहां वे सितंबर, 2007 से मई, 2010 तक रहे।
टैग्स जी मीडिया संज्य बरागटा