होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मेहराज दुबे की हुई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में एंट्री, मिला अहम पद

मेहराज दुबे की हुई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में एंट्री, मिला अहम पद

अब मेहराज दुबे ने आज से अपने करियर की नई पारी शुरू कर दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

करीब एक महीने पहले जी मीडिया को अलविदा कहने के बाद अब मेहराज दुबे ने आज से अपने करियर की नई पारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मेहराज दुबे ने आज एबीपी न्यूज चैनल जॉइन किया है। यहां उनकी नियुक्ति बतौर हेड ऑफ मार्केटिंग हुई है। एक तरह से ये उनकी यहां दूसरी पारी है, क्योंकि वे स्टार न्यूज के समय में भी यहां कार्यरत रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि जनवरी में मेहराज दुबे को जी मीडिया में वीपी(प्रोग्रामिंग) के तौर पर कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट अधिग्रहण की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जी समूह के 14 चैनलों के कंटेंट क्रिएशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। स्पेशल प्रोग्रामिंग पर भी उनका फोकस था।

गौरतलब है कि एक जमाने में एनडीटीवी इंडिया से जुड़े रह चुके बहुचर्चित एंकर मेहराज दुबे ने 2016 में एस्सेल समूह (Essel Group) जॉइन कर लिया है। वे यहां बतौर डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट जुड़े थे, बाद में उन्हें प्रमोट कर वाइस प्रेजिंडेंट बनाया गया था। उनके नेतृत्व में लॉन्च हुआ जी न्यूज के कैंपन ‘आज आपने zee news देखा क्या ?’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

जी समूह से जुड़ने से पहले मेहराज अंग्रेजी मीडिया समूह द स्टेट्समेंट (The Statesman) में बतौर वाइस प्रेजिडेंट कार्यरत थे। 2014 में मेहराज ने मेनस्ट्रीम मीडिया से मीडिया मैनेजमेंट की ओर रुख किया था और वे रिलायंस इंड्रस्ट्री के असोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (एवीपी) बने थे। उस समय मेहराज दुबे ‘एनडीटीवी इंडिया’ में असोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत थे।   


बता दें कि मेहराज ने 2007 में एनडीटीवी ग्रुप जॉइन किया था, जहां वे एंकरिंग के साथ-साथ शुक्रवार से रविवार रात नौ बजे के बुलेटिन प्रसारण टीम का हिस्सा थे। वीकेंड पर कई सालों तक उन्होंने 9  बजे के प्राइम टाइम शो की एंकरिंग की है। बिजनेस से जुड़ी हर खबर पर वे नजर रखते थे और उसकी रिपोर्टिंग भी करते थे। इसके अतिरिक्त वे एक बिजनेस शो ‘सबसे बड़ा रुपया’ की एंकरिंग भी करते थे। उन्हें बिजनेस का काफी अच्छा ज्ञान हैं। वे ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ पर ‘मनी मंत्रा’ के प्रोग्राम की भी एंकरिंग करते थे। 

एनडीटीवी से पहले मेहराज स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) के साथ जुड़े थे। स्टार न्यूज में वे 2002 में आए थे, और 2007 तक वे यहां रहे। करीब पांच साल तक उन्होंने यहां अपना योगदान दिया। यहां वे अलग-अलग टीम के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। स्टार न्यूज में जुड़ने से पहले वे सीएनबीसी के साथ बतौर संवाददाता के रूप में जुड़े हुए थे। यहां वे साल 2000 में आए और लगभग 2 साल तक काम किया और इसके बाद वे 2002 में स्टार न्यूज के साथ जुड़ गए। यहां रहते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा और कई एपिसोड के बिजनेस फीचर पर काम किया।

मेहराज ने 1993-96 में भोपाल के हमिदिया कॉलेज से इतिहास और भूगोल में स्नातक की उपाधि हासिल की। उसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए 1999 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन में दाखिला लिया। साल 2000 में उन्होंने यहां से रेडियो और टीवी पत्रकारिता की उपाधि हासिल कर ली। 2005 में कोरिया के सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी में उन्होंने फेलो इन कम्युनिकेशन्स की पढ़ाई की। इस दौरान मेहराज को विश्व के अन्य हिस्सों के बारे में एक-दूसरे से जानने का बेहतरीन मौका मिला। वे एक महीने लंबे कार्यक्रम के दौरान मैं 8 विकासशील देशों के पत्रकारों से मिले। वे मानते हैं कि इस तरह से उन्हें कई देशों के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिला। यहां से विश्व के बारे में उनकी धारणा में पूरी तरह से बदलाव हो गया। 2006 में मेहराज ने लंदन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से उद्यमशीलता में समर स्कूल इन मार्केटिंग की उपधि हासिल की। जिसके बाद साल 2012-13 में उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड लीडरशिप में सीनियर एग्जिक्यूटिव का पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम भी किया। मेहराज की सबसे बड़ी खासियत है कि वे काम के दौरान अपनी पढ़ाई को वक्त देते हैं और नए-नए विषयों पर अध्ययन करते रहते हैं।  
 


टैग्स एबीपी न्यूज मेहराज दुबे
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago