होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / RSTV को मिला नया सीईओ
RSTV को मिला नया सीईओ
प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने ट्वीट कर दी बधाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
मनोज कुमार पांडेय विभिन्न मंत्रालयों में सूचना निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘डीडी न्यूज’ में न्यूज एडिटर के साथ ही ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में फीचर एडिटर भी रह चुके हैं। वह सेंसर बोर्ट में बतौर एडिशनल डायरेक्टर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह सरकारी और मीडिया मामलों पर रिसर्च जर्नल्स में आर्टिकल भी लिखते रहते हैं। इसके अलावा वह कई किताबें भी लिख चुके हैं।
मनोज कुमार पांडेय की नियुक्ति पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन्हें बधाई दी है। अगस्त 2017 से शशि शेखर वेम्पती इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। मनोज कुमार पांडेय की नियुक्ति के बारे में शशि शेखर वेम्पती द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
Congratulations to Shri Manoj Kumar Pandey on being appointed the new CEO of @rajyasabhatv. Looking forward to handing over charge to him and wishing him the very best on taking forward India’s best performing Parliamentary Channel.
— Shashi Shekhar (@shashidigital) May 31, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स राज्यसभा टीवी शशि शेखर वेम्पती मनोज कुमार पांडेय